द इंडियन व्यू

उत्तराखंड के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगा केंद्रः शिवराज

नई दिल्ली : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि उत्तराखंड सरकार कृषि-ग्रामीण विकास के क्षेत्र में काफी अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र से हरसंभव सहायता मुहैया…

Ragwendra P Singh
July 7, 2025
2 min read
उत्तराखंड के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगा केंद्रः शिवराज

नई दिल्ली : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि उत्तराखंड सरकार कृषि-ग्रामीण विकास के क्षेत्र में काफी अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र से हरसंभव सहायता मुहैया करायी जाएगी। हम उत्तराखंड के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।

केंद्रीय मंत्री चौहान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ नई दिल्ली में बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बैठक में उत्तराखंड में पशुओं से खेती को नुकसान होने समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान चौहान ने कहा कि केंद्र की ओर से एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एमआईडीएच) अंतर्गत घेरबाड़ करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मडुआ, झिंगोरा जैसी मिलेट्स (श्री अन्न) की परंपरागत फसलों को प्रोत्साहन देने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत धनराशि दी जाएगी।

चौहान ने बताया कि सेब की अति सघन बागवानी के अंतर्गत भविष्य में सेब उत्पादन के विस्तार के दृष्टिगत विपणन के लिए उच्च गुणवत्तायुक्त सेब की नर्सरी स्थापित किए जाने, भंडारण के लिए कोल्ड स्टोरेज, ग्रेडिंग इत्यादि की स्थापना के उद्देश्य से धनराशि की आवश्यकता बताई गई, जिस पर राज्य को पूरा सहयोग किया जाएगा। कीवी का उत्पादन भी उत्तराखंड की जलवायु के अनुसार उपयुक्त है। कीवी को जंगली जानवरों से नुकसान भी अधिक नहीं होता है। चौहान ने इस संबंध में भी राज्य को सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर सुपर फुड्स- शहद, मशरूम एवं एक्जोटिक वेजीटेबल्स की स्थापना के लिए धनराशि की उत्तराखंड की मांग पर शिवराज सिंह ने कहा कि यह भी हम स्वीकृत कर रहे हैं। चौहान ने कहा कि ग्रामीण विकास के क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्यों को उत्तराखंड ने पूरा किया है, नया सर्वे भी कर लिया है, जल्द ही उसका वेरिफिकेशन पूरा होने वाला है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भी राज्य का काम बहुत अच्छा है। इसके चौथे चरण के लिए केंद्र सरकार राज्य के प्रस्ताव के अनुसार स्वीकृति देगी। लखपति दीदी के लक्ष्यों को भी राज्य ने पूरा किया है और टारगेट को बढ़ाया है। मनरेगा में भी उत्तराखंड का काम अच्छा है। --------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…