द इंडियन व्यू

उत्तराखंड के चमोली जिले में बादल फटा, सात लोग लापता, दो को बचाया गया

गोपेश्वर (उत्तराखंड) : उत्तराखंड में अलकनंदा नदी के पर बद्रीनाथ मार्ग पर स्थित चमोली जिले में बादल फटने से बड़ा नुकसान हुआ है। छह घर मलबे में दब गए हैं। दो लोगों को बचा लिया गया है। सात लोग लापता है। लापता व्यक्तियों की…

Ragwendra P Singh
September 18, 2025
2 min read
उत्तराखंड के चमोली जिले में बादल फटा, सात लोग लापता, दो को बचाया गया

गोपेश्वर (उत्तराखंड) : उत्तराखंड में अलकनंदा नदी के पर बद्रीनाथ मार्ग पर स्थित चमोली जिले में बादल फटने से बड़ा नुकसान हुआ है। छह घर मलबे में दब गए हैं। दो लोगों को बचा लिया गया है। सात लोग लापता है। लापता व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। चमोली के ज़िलाधिकारी संदीप तिवारी ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लापता लोगों की तलाश में अभियान शुरू किया गया है।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि जिले के नंदानगर घाट क्षेत्र में बुधवार रात बादल फटने से भारी नुकसान हुआ। नंदानगर के वार्ड कुन्तरी लगा फाली में छह घर मलबे में दब गए। इस आपदा में सात लोग लापता हैं, जबकि दो को बचा लिया गया है। तिवारी ने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात जाते-जाते तबाही मचा गई। नंदानगर के फाली कुंतरी, सैंती कुंतरी, भैंसवाड़ा और धुर्मा के ऊपर पहाड़ी पर बादल फटने से क्षेत्र में तबाही हुई है।

अधिकारियों का कहना है कि एसडीआरएफ की टीम नंदप्रयाग पंहुच गई है। एनडीआरएफ के जवान भी नंदप्रयाग के लिए गोचर से रवाना हुए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मेडिकल टीम और तीन 108 एम्बुलेंस रवाना कर दी गई हैं। ग्रामीणों के अनुसार, भारी बरसात पहले ही तबाही मचा चुकी है। मोक्ष नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। बरसात में भी पांच मकान ध्वस्त हो चुके हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…

योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित

3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…

मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…