द इंडियन व्यू

उत्तरकाशी आपदा: पीएम मोदी ने सीएम धामी से ली स्थिति की जानकारी, हर संभव मदद का भरोसा

नई दिल्ली/देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तरकाशी के मौजूदा हालातों की जानकारी ली है। उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में मंगलवार को प्राकृतिक आपदा से भारी तबाही हुई। इस…

Ragwendra P Singh
August 6, 2025
2 min read
उत्तरकाशी आपदा: पीएम मोदी ने सीएम धामी से ली स्थिति की जानकारी, हर संभव मदद का भरोसा

नई दिल्ली/देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तरकाशी के मौजूदा हालातों की जानकारी ली है। उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में मंगलवार को प्राकृतिक आपदा से भारी तबाही हुई। इस गंभीर स्थिति में प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड सरकार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण आ रहीं कठिनाइयों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि राज्य सरकार राहत और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता के साथ जुटी हुई है। सभी संबंधित एजेंसियां समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं, ताकि प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता मिल सके।

इसके बाद, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, पीएम नरेंद्र मोदी ने सुबह फोन पर धराली में चल रहे राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्हें रातभर चले बचाव कार्यों, घटनास्थल से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रेस्क्यू करने, जरूरी सेवाओं और संसाधनों की उपलब्धता के बारे में अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी टीम से वह लगातार संपर्क में हैं। घटनास्थल के निरीक्षण के लिए वह स्वयं भी धराली के लिए निकल रहे हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हर संभव सहायता के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया।

बता दें, उत्तरकाशी में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मंगलवार को बादल फटने की घटना हुई। पहाड़ी मलबा और पानी तेजी से धराली क्षेत्र में घुसा, जिससे कई घर तबाह हो गए। घटना में कम से कम चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और कई लोग लापता हैं। फिलहाल, आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र में 300 से अधिक कर्मचारी राहत और बचाव कार्य में लगे हैं। एनडीआरएफ और भारतीय सेना के जवान भी रेस्क्यू में जुटे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…