उत्तर मैसेडोनिया में राष्ट्रपति मुर्मु का गर्मजोशी से स्वागत, राजधानी स्कोप्जे में बिताएंगी दो दिन
नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपनी तीन देशों की राजकीय यात्रा के दूसरे चरण में उत्तर मैसेडोनिया की राजधानी स्कोप्जे पहुंचीं। हवाई अड्डे पर वहां के विदेशमंत्री टिमचो मुकुन्स्की ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।…

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपनी तीन देशों की राजकीय यात्रा के दूसरे चरण में उत्तर मैसेडोनिया की राजधानी स्कोप्जे पहुंचीं। हवाई अड्डे पर वहां के विदेशमंत्री टिमचो मुकुन्स्की ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की उत्तर मैसेडोनिया की पहली यात्रा है, जो दोनों देशों के बीच बढ़ते अच्छे संबंधों को दिखाती है। यह यात्रा भारत और उत्तर मैसेडोनिया के रिश्तों को और मजबूत करेगी और अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग के नए रास्ते खोलेगी।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन देशों की राजकीय यात्रा का पहला चरण मोल्दोवा में पूरा किया। इसके बाद अब उत्तर मैसेडोनिया की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। मुर्मु ने उत्तर मैसेडोनिया रवाना होने से पहले चिसीनाउ में आयोजित राजकीय भोज में हिस्सा लिया। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मु ने मोल्दोवा में भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी बातचीत की है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
