द इंडियन व्यू

किट वितरण के साथ यूपी की जूनियर महिला हॉकी टीम ने भरी पुणे की उड़ान

लखनऊ। 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप-2026 के लिए उत्तर प्रदेश महिला हॉकी टीम का चयन कर लिया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 23 अगस्त तक महाराष्ट्र के पुणे में किया जाएगा। राष्ट्रीय…

Ragwendra P Singh
August 12, 2026
2 min read

लखनऊ। 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप-2026 के लिए उत्तर प्रदेश महिला हॉकी टीम का चयन कर लिया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 23 अगस्त तक महाराष्ट्र के पुणे में किया जाएगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर की जूनियर महिला टीमें हिस्सा लेंगी।

प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम भी खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। टीम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

चयनित खिलाड़ियों को बुधवार को खेल निदेशक एवं उत्तर प्रदेश हॉकी के अध्यक्ष डॉ. आर. पी. सिंह ने आधिकारिक किट वितरित की और प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश हॉकी के महासचिव रजनीश मिश्रा भी मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए टीम से प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई। उत्तर प्रदेश हॉकी को उम्मीद है कि टीम के खिलाड़ी पूरे आत्मविश्वास के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

उत्तर प्रदेश महिला हॉकी टीम : अराधना राजभर, नवरूप कौर, अंजू यादव, मनीषा पटेल, श्रद्धा चौहान, पायल सोनकर, कविता विश्वकर्मा, ऋचा यादव, प्रज्ञा पटेल, खुशी उपाध्याय, रश्मि पटेल, विभा, लकी कुमारी, अपराजिता सिंह, वंदना पटेल, श्वेता उपाध्याय, शिखा तिवारी और अन्नू।  कोच : अकरम महमूद, टीम मैनेजर : जितेंद्र सिंह, फिजियोथेरेपिस्ट : ईशा चौधरी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।