द इंडियन व्यू

उत्तर प्रदेश बालक सब जूनियर हैंडबॉल टीम घोषित, कृष होंगे कप्तान

लखनऊ। साई के कृष को आगामी 39वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालक हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित उत्तर प्रदेश टीम का कप्तान बनाया गया है। 39वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालक हैंडबॉल चैंपियनशिप में करेगी प्रतिभाग चयनित टीम की घोषणा…

Ragwendra P Singh
April 6, 2025
2 min read
उत्तर प्रदेश बालक सब जूनियर हैंडबॉल टीम घोषित, कृष होंगे कप्तान

लखनऊ। साई के कृष को आगामी 39वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालक हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित उत्तर प्रदेश टीम का कप्तान बनाया गया है।

39वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालक हैंडबॉल चैंपियनशिप में करेगी प्रतिभाग

चयनित टीम की घोषणा केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित प्रशिक्षण शिवर की समाप्ति के बाद उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने की। इसी के साथ एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने टीम में चयनित खिलाड़ियों को किट प्रदान करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कामना की।

महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश की टीम ने इस चैंपियनशिप के पिछले संस्करण में रजत पदक जीता था। इस बार खिलाड़ियों ने शिविर में कड़ी मेहनत की है और राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उनके बेहतर प्रदर्शन का विश्वास है।

39वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालक हैंडबॉल चैंपियनशिप ओडिशा में 8 से 12 अप्रैल, 2025 तक होगी। टीम कोच लखनऊ के मो.तौहीद होंगे। चयनित यूपी टीम रविवार शाम को ओडिशा के लिए रवाना होगी।

उत्तर प्रदेश टीम में चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं-

कृष – कप्तान, प्रवेश, अभिषेक, अजय (साई), आदित्य राजभर, हर्ष, विकास (आजमगढ़), शौर्य, आर्यन यादव, आजाद, अंकित यादव, अभ्युदय पाण्डेय (वाराणसी), निर्भय पटेल (सहारनपुर), पुष्पेंद्र (अमेठी हास्टल), हेमंत, कृपांक, सोनू (लखनऊ), अजय (बरेली), विशाल (गोरखपुर), हर्षित (मेरठ)।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।