द इंडियन व्यू

उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो टीम में लखनऊ के छह खिलाड़ियों का चयन

लखनऊ। लखनऊ के छह खिलाड़ियों का चयन आगामी चतुर्थ कैडेट एवं जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 के लिए घोषित उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो टीम में कर लिया गया है। फाइल फोटो : हाल ही में हुई उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो…

Ragwendra P Singh
May 28, 2025
2 min read
उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो टीम में लखनऊ के छह खिलाड़ियों का चयन

लखनऊ। लखनऊ के छह खिलाड़ियों का चयन आगामी चतुर्थ कैडेट एवं जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 के लिए घोषित उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो टीम में कर लिया गया है।

फाइल फोटो : हाल ही में हुई उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो चैंपियनशिप के दौरान पदक विजेता लखनऊ टीम के खिलाड़ी

इंडिया ताइक्वांडो के तत्वावधान में 29 मई से 1 जून 2025 तक देहरादून (उत्तराखंड) में होने वाली इस चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेताओं को वर्ष 2025 में भारतीय टीम ट्रायल्स में मौका दिया जाएगा ताकि उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल सके।

देहरादून में आयोजित चतुर्थ कैडेट एवं जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में करेंगे प्रतिभाग

इस आशय की जानकारी देते हुए जिला ताइक्वांडो संघ लखनऊ के संयोजक अमूल्य उपाध्याय ने बताया कि खिलाड़ियों ने कठिन प्रशिक्षण और दृढ़ संकल्प के साथ इस चैंपियनशिप के लिए स्वयं को तैयार किया है।

इस अवसर पर यूपी ताइक्वांडो के महासचिव डॉ. रजत आदित्य दीक्षित एवं एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस के निदेशक डॉ. आनन्द किशोर पाण्डेय ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

उत्तर प्रदेश टीम में चयनित लखनऊ के खिलाड़ी

वैष्णवी सिंह (जूनियर पेयर)

आराध्य मिश्रा (जूनियर पेयर)

उमंग राजभर (क्योरगी, 15–17 वर्ष, बालक, 45.1–48.0 किग्रा)

अदिति शुक्ला (क्योरगी, 15–17 वर्ष, बालिका, 46.1–49.0 किग्रा)

कुनाल तिवारी (क्योरगी, 15–17 वर्ष, बालक, 51.1–55.0 किग्रा)

सना शर्मा (क्योरगी, 12–14 वर्ष, बालिका, 51.1–55.0 किग्रा)

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।