उत्तर प्रदेश के किलों से संस्कार और स्वाभिमान झांकते हैं : प्रधानमंत्री
नई दिल्ली/लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 124वें एपिसोड में उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए बांदा जिले के कालिंजर किले का विशेष उल्लेख…

नई दिल्ली/लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 124वें एपिसोड में उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए बांदा जिले के कालिंजर किले का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह किला केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं है, बल्कि यह भारत की संस्कृति, संस्कार और स्वाभिमान का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के किलों से संस्कार और स्वाभिमान झांकते हैं। बांदा का कालिंजर किला इसका जीवंत उदाहरण है, जिसने महमूद गजनवी के बार-बार हमलों को विफल किया। उन्होंने बुन्देलखंड रीजन के अन्य किलों जैसे ग्वालियर, झांसी, दतिया, अजयगढ़, गढ़कुंडार और चंदेरी का भी जिक्र किया। इन किलों को देश की सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए उन्होंने देशवासियों से इन स्थलों की यात्रा करने और अपने इतिहास के गौरव को महसूस करने का आग्रह किया।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश में स्वच्छता के प्रति जन समर्पण को भी सराहा। उन्होंने लखनऊ की गोमती नदी स्वच्छता टीम का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों से यह टीम हर रविवार बिना रुके, बिना थके गोमती नदी की स्वच्छता के लिए कार्य कर रही है। यह समर्पण प्रेरणादायक है।
सीएम योगी की अगुवाई में चल रहा है यूपी के किलों का पुनरोद्धार और नदियों के पुनर्जीवन का महा अभियान
प्रधानमंत्री की इस सराहना के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की भी चर्चा हो रही है। सीएम योगी के निर्देश पर यूपी पर्यटन विभाग प्रदेश के ऐतिहासिक किलों, विशेष रूप से कालिंजर किले, के पुनरोद्धार और उन्हें पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। इसके अलावा, प्रदेश में नदी पुनरोद्धार अभियान भी जोर-शोर से चल रहा है। प्रत्येक जिले में छोटी नदियों को पुनर्जनन और उनके किनारों पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रधानमंत्री के इस संबोधन ने न केवल उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को राष्ट्रीय मंच पर उजागर किया, बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहे विकास और संरक्षण कार्यों को भी प्रोत्साहन मिला है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
