द इंडियन व्यू

उत्तर प्रदेश के कराटे खिलाड़ियों ने 42 स्वर्ण के साथ जीती ओवरऑल ट्रॉफी

लखनऊ। मेजबान उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने तृतीय डब्लूएमएसकेएफ ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 42 स्वर्ण पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। तृतीय डब्लूएमएसकेएफ ऑल…

Ragwendra P Singh
August 23, 2026
3 min read
उत्तर प्रदेश के कराटे खिलाड़ियों ने 42 स्वर्ण के साथ जीती ओवरऑल ट्रॉफी

लखनऊ। मेजबान उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने तृतीय डब्लूएमएसकेएफ ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 42 स्वर्ण पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

तृतीय डब्लूएमएसकेएफ ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप-2026

चैंपियनशिप का आयोजन वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन, इंडिया के तत्वावधान में वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन, उत्तर प्रदेश द्वारा लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में किया गया।

चैंपियनशिप में मेजबान उत्तर प्रदेश ने 42 स्वर्ण, 18 रजत व 27 कांस्य सहित कुल 87 पदकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं झारखंड की टीम 15 स्वर्ण, 12 रजत व 8 कांस्य सहित कुल 42 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रही जबकि गोवा की टीम 9 स्वर्ण, 8 रजत व 6 कांस्य सहित कुल 23 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।

चैंपियनशिप के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान करने के साथ पदक विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रितु शाही और डा अखिलेश सिंह (सदस्य टीम राजेश्वर सिंह) मौजूद रहे।

समापन समारोह की अध्यक्षता जसपाल सिंह (अध्यक्ष वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन इंडिया) ने किया। अंत में वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन, उत्तर प्रदेश के सचिव संतोष कुमार ने आभार जताया। समारोह में एशियाई कराटे फेडरेशन के जज वाराणसी से दिलीप सैनी, झारखंड से विनीत यादव, पश्चिम बंगाल से प्रलोय चतुर्वेदी, गुजरात से ऋत्विक बोरा, उत्तर प्रदेश से कृष्णा अवतार, अशोक कुमार पाल, आकाश सोनकर भी मौजूद रहे।

चैंपियनशिप के अंतिम दिन भी उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने कई वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते।पुरुष सीनियर कुमिते (50 किग्रा से कम) में उत्तर प्रदेश के सूरज कुमार ने स्वर्ण जीता। सब जूनियर बालक कुमिते (11 वर्ष, 40 किग्रा से कम) में उत्तर प्रदेश के पार्थ मल्होत्रा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

सब जूनियर बालिका कुमिते (8 वर्ष, 30 किग्रा से कम) में रुपसी सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। सब जूनियर बालक 10 वर्ष काता में उत्तर प्रदेश के रियांश सक्सेना ने स्वर्ण पदक जीता। सब जूनियर बालक कुमिते (10 वर्ष, 40 किग्रा से कम) में उत्तर प्रदेश के अविराज चौधरी, सब जूनियर बालक कुमिते (6 वर्ष, 20 किग्रा से कम) मे कृष्णा सलूजा, सब जूनियर 11 वर्ष बालिका काता में नव्या नंदिका, सब जूनियर 9 वर्ष बालिका काता में ऐशानी सिंह व सब जूनियर बालक कुमिते (9 वर्ष, 30 किग्रा से कम) में अद्रुत सिंह ने रजत पदक जीते। सब जूनियर बालिका कुमिते (11 वर्ष, 45 किग्रा से कम) में अन्वेषा श्रीवास्तव ने कांस्य पदक जीता।

कैडेट बालक कुमिते (-63 किग्रा से कम) में उत्तर प्रदेश के अल्तमश खान ने स्वर्ण पदक जीता। उत्तर प्रदेश के आर्यन सिंह ने रजत जबकि उत्तर प्रदेश के कनिष्क प्रियदर्शी व पंजाब के आदित्य ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के लिए जयभारत, प्रणव, किशन वर्मा, ईशान शुक्ला, अफियान खान, सुजीत कुमार, अविराज शर्मा, करिश्मा यादव, वृंदा यादव, लक्ष्मी यादव व अलीशा सिंह ने स्वर्ण पदक जीते।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।