उत्तर प्रदेश के अभ्युदय व अनुरुद्ध के बीच होगी बालक वर्ग की खिताबी भिड़ंत
लखनऊ। शीर्ष वरीय उत्तर प्रदेश के रोहिन राज और आठवीं वरीय पश्चिम बंगाल के लवम मखारिया को डा. केएल गर्ग मेमोरियल आइटा सीएस-7 (अंडर-18) टेनिस टूर्नामेंट में बालक वर्ग के सेमीफाइनल में आश्चर्यजनक हार का सामना करना पड़ा। डा.…

लखनऊ। शीर्ष वरीय उत्तर प्रदेश के रोहिन राज और आठवीं वरीय पश्चिम बंगाल के लवम मखारिया को डा. केएल गर्ग मेमोरियल आइटा सीएस-7 (अंडर-18) टेनिस टूर्नामेंट में बालक वर्ग के सेमीफाइनल में आश्चर्यजनक हार का सामना करना पड़ा।

डा. केएल गर्ग मेमोरियल आइटा सीएस-7 (अंडर-18) टेनिस टूर्नामेंट
दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के अभ्युदय व अनुरुद्ध ने जीत से फाइनल में जगह बनाई। उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में यह टूर्नामेंट गोमतीनगर विजयंत खंड स्टेडियम के टेनिस कोर्ट पर डा.केएल गर्ग चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
शीर्ष वरीय रोहिन राज और आठवीं वरीय लवम मखारिया उलटफेर का शिकार
बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश के अभ्युदय ने शीर्ष वरीय उत्तर प्रदेश के रोहिन राज के खिलाफ 6-3, 6-4 से उलटफेर भरी रोमांचक जीत दर्ज की। अभ्युदय ने तेज सर्विस के साथ उम्दा शॉट खेलकर प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाया। हालांकि रोहिन राज ने वापसी की कवायद में बेहतरीन स्ट्रोक खेले लेकिन उनके पास लय पाने के सीमित अवसर थे।
दूसरे सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश के अनुरुद्ध ने अपनी चुस्ती व शानदार कोर्ट कवरेज की बदौलत आठवीं वरीय पश्चिम बंगाल के लवम मखारिया को तीन सेट तक चले संघर्षपूर्ण मैच में 6-3, 1-6, 6-1 से हराकर खिताबी होड़ में स्थान सुरक्षित किया।
अनुरुद्ध ने लगातार दूसरी उलटफेर जीत दर्ज की। उन्होंने पहले सेट में बेहतरीन फोरहैंड शॉट खेलते हुए जीत हासिल की। दूसरा सेट लवम ने आसानी से अपने नाम किया। तीसरे सेट में अनुरुद्ध ने रणनीति में बदलाव करते हुए खेलना शुरू किया और जीत दर्ज की।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
