द इंडियन व्यू

उत्तर प्रदेश के अंशुमान व ऋषि यादव की मुख्य ड्रा में एंट्री

लखनऊ। मेजबान उत्तर प्रदेश के अंशुमान सिंह व ऋषि यादव ने तृतीय डॉ. केएल गर्ग आल इंडिया प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट के क्वालीफायर के अंतिम राउंड में जीत दर्ज कर मुख्य ड्रा में जगह बना ली। तृतीय डॉ. केएल गर्ग आल इंडिया…

Ragwendra P Singh
September 13, 2026
2 min read
उत्तर प्रदेश के अंशुमान व ऋषि यादव की मुख्य ड्रा में एंट्री

लखनऊ। मेजबान उत्तर प्रदेश के अंशुमान सिंह व ऋषि यादव ने तृतीय डॉ. केएल गर्ग आल इंडिया प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट के क्वालीफायर के अंतिम राउंड में जीत दर्ज कर मुख्य ड्रा में जगह बना ली।

तृतीय डॉ. केएल गर्ग आल इंडिया प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट

एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में क्वालीफायर के अंतिम राउंड में उत्तर प्रदेश के अंशुमान सिंह ने महाराष्ट्र के जगन माया को 6-3, 6-3 से हराया। अंशुमान ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया और प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाए रखा। वहीं ऋषि यादव ने बेहतर नियंत्रण व सटीक सर्विस की बदौलत शिवा शर्मा को एकतरफा मुकाबले में 6-0, 6-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

अन्य मुकाबलों में गुजरात के मेघ भार्गव ने उत्तराखंड के अर्णव को 6-0, 6-2 से, तेलंगाना के देवरापल्ली ने पश्चिम बंगाल के फरदीन को 6-3, 6-3 से, जबकि छत्तीसगढ़ के एमान ने उत्तर प्रदेश के जॉय दास को 6-1, 6-2 से हराकर मुख्य ड्रा में स्थान सुरक्षित किया।

दूसरी ओर तेलंगाना के देव हर्षित ने दिल्ली के कनिष्क को 6-1, 6-3 से, असम के उदित गोगोई ने दिल्ली के आर्यन को 6-3, 6-1 से तथा हरियाणा के आरव चावला ने दिल्ली के आर्यन सेजवाल को 6-4, 6-4 से हराकर मुख्य ड्रा में प्रवेश किया। मुख्य ड्रा के मुकाबलों की शुरुआत सोमवार सुबह नौ बजे से होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।