उत्तर प्रदेश की सौज झील बनी रामसर साइट्स
उत्तर प्रदेश में साइट्स की संख्या बढ़कर हुईं 14 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के लिए बताया गौरव का क्षण केंद्रीय वन-पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने उत्तर प्रदेश को दी बधाई लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी…

उत्तर प्रदेश में साइट्स की संख्या बढ़कर हुईं 14
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के लिए बताया गौरव का क्षण
केंद्रीय वन-पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने उत्तर प्रदेश को दी बधाई
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में स्थित सौज झील को गुरुवार को रामसर साइट्स घोसित किया गया है। इसके रामसर साइट्स घोषित होने के बाद प्रदेश में इनकी संख्या 14 हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय वन-पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा- प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि उत्तर प्रदेश के लिए यह गर्व का क्षण है कि 'सौज झील' को प्रतिष्ठित 'रामसर' मान्यता प्राप्त हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत की अपनी समृद्ध प्राकृतिक विरासत को संरक्षित करने की प्रतिबद्धता को नई गति मिल रही है। यह नई उपलब्धि हमारे राज्य की समृद्ध प्राकृतिक विरासत को दर्शाती है और आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे सहेज कर रखने के हमारे दृढ़ संकल्प को भी दिखाती है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश के लोगों को हार्दिक बधाई।
मैनपुरी के किशनी तहसील में है सौज झील
मैनपुरी के प्रभागीय वनाधिकारी शिवम मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद की किशनी तहसील में स्थित सौज झील महत्वपूर्ण मौसमी आर्द्रभूमि है, जो समृद्ध जैव विविधता का केंद्र है। यह आर्द्रभूमि प्रवासी पक्षियों के लिए महत्वपूर्ण आश्रयस्थल है तथा कृषि क्षेत्रों से घिरी हुई है। यहां 96 पक्षी प्रजातियां, 19 मछली प्रजातियां एवं 7 सरीसृप प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें अनेक संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। यहां संकटग्रस्त सारस तथा निकट संकटग्रस्त ब्लैक-नेक्ड स्टॉर्क सहित अनेक दुर्लभ पक्षी प्रजातियां पाई जाती हैं। अपनी पारिस्थितिक महत्ता और समृद्ध पक्षी विविधता के कारण सौज झील आर्द्रभूमि संरक्षण एवं जैव विविधता संवर्धन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उत्तर प्रदेश में अब 14 रामसर साइट्स, देश में दूसरे स्थान पर
नवाबगंज पक्षी अभयारण्य (उन्नाव)
पार्वती अरगा पक्षी अभयारण्य (गोंडा)
समान पक्षी अभयारण्य (मैनपुरी)
समसपुर पक्षी अभयारण्य (रायबरेली)
सरसई नावर झील (इटावा)
सांडी पक्षी अभयारण्य (हरदोई)
सूर सरोवर पक्षी विहार (आगरा)
बखिरा पक्षी अभयारण्य (संत कबीर नगर)
ऊपरी गंगा नदी (बृजघाट से नरोरा तक) बुलंदशहर
हैदरपुर वेटलैंड (मुजफ्फरनगर/बिजनौर)
पटना पक्षी अभयारण्य (एटा)
शेखा झील पक्षी अभयारण्य (अलीगढ़)
जयप्रकाश नारायण पक्षी अभयारण्य (सुरहा ताल, बलिया)
सौज झील (मैनपुरी)
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मरीजों को समय पर मिले उपचारः ब्रजेश पाठक
उपमुख्यमंत्री ने मुरादाबाद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल का किया स्थलीय निरीक्षण चिकित्सा अधिकारियों एवं वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ समीक्षा बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश अस्पताल में स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता…
शिक्षक हितों का संरक्षण और शिक्षा का सशक्तीकरण हमारी प्रतिबद्धता: ब्रजेश पाठक
अलीगढ़ में आगरा खंड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जिला/महानगर शिक्षक संवाद बैठक को उपमुख्यमंत्री ने किया संबोधित शिक्षकों के साथ किया संवाद, विधान परिषद चुनाव, शिक्षा के उत्थान और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों…
यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’: मुख्यमंत्री
डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ कानून की सबसे बड़ी पूंजी उसकी धाराएं नहीं, बल्कि आमजन का विश्वास है: सीएम योगी एआई को सहायक बनाइए, सारथी नहीं,…
फैजुल्लागंज को हर साल की बाढ़ से मिलेगी स्थायी मुक्ति, आईआईएम रोड से पक्कापुल तक बनेगा 5.5 किमी लंबा तटबंध
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उच्चस्तरीय बैठक में राजधानी को जलभराव से बचाने का बड़ा रोडमैप तैयार गोमती के बैकफ्लो को रोकने के लिए लगेंगे 12 नए फ्लड पंपिंग स्टेशन, न्याय विहार से एल्डिको ड्रेन…
