उत्तर प्रदेश की सब जूनियर बालिका हैंडबॉल टीम ने जीता कांस्य पदक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की टीम ने 39वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में कर्नाटक के मंड्या जिले में 30 अप्रैल से 4 मई…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की टीम ने 39वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।
हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में कर्नाटक के मंड्या जिले में 30 अप्रैल से 4 मई 2025 तक आयोजित चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ने यशस्वी हैंडबॉल अकादमी (दिल्ली) के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक साझा किया।

उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने बताया कि सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश को गुजरात के खिलाफ 32-22 से हार का सामना करना पड़ा।
हालांकि उत्तर प्रदेश की खिलाड़ियों ने तेज़ खेल दिखाया, लेकिन गुजरात ने बेहतर रणनीति के सहारे जीत दर्ज की। इससे पहले उत्तर प्रदेश ने क्वार्टर फाइनल में हिमाचल प्रदेश को 19-17 से और प्री क्वार्टर फाइनल में आर्यावर्त स्पोर्ट्स अकादमी को 23-10 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया था।
उत्तर प्रदेश टीम की इस उपलब्धि पर महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय, कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह एवं आयोजन सचिव अमित पाण्डेय ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उत्तर प्रदेश ने इससे पहले लीग राउंड में यशस्वी हैंडबॉल अकादमी (दिल्ली) और आसाम की टीमों को मात दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
