द इंडियन व्यू

उत्तर प्रदेश की महिला टीम ने पहली बार जीता रजत पदक, पुरुष टीम को कांस्य पदक

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश की महिला टीम ने गोरखपुर के वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित 36वीं फेडरेशन महिला व पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता में पहली बार रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश को…

Ragwendra P Singh
May 25, 2025
2 min read
उत्तर प्रदेश की महिला टीम ने पहली बार जीता रजत पदक, पुरुष टीम को कांस्य पदक

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश की महिला टीम ने गोरखपुर के वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित 36वीं फेडरेशन महिला व पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता में पहली बार रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश को कांस्य पदक मिला।

36वीं फेडरेशन महिला व पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता

महिला वर्ग के फाइनल में उत्तर प्रदेश को भारतीय रेलवे के हाथों 16-14 से हार का सामना करना पड़ा। यूपी की लड़कियों ने कड़ी टक्कर दी लेकिन रेलवे के आगे उनकी एक नहीं चली। इस रोमांचक मैच में दोनों टीमें 9-9 से बराबरी पर थी। हालांकि मध्यांतर के बाद रेलवे की टीम ने बेहतर तालमेल दिखाते हुए दो गोल की बढ़त के साथ विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

भारतीय रेलवे की ओर से निक्की ने 5 गोल किए। आशा ने 4 जबकि सुषमा एवं प्रियंका ने 2-2 गोल करने में सफलता हासिल की। वहीं उत्तर प्रदेश से खुशबू ने 5 व मोना ने 3 गोल किए। महिला वर्ग में राजस्थान और गुजरात को संयुक्त कांस्य पदक मिला। आज मैच की मुख्य अतिथि संगीता जी ने महिला वर्ग की विजेता, उपविजेता व तीसरे स्थान पर रही टीमों को पदक व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत लक्ष्य स्पोर्ट्स अकादमी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्चना श्रीवास्तव ने बुके देकर किया। इस दौरान हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक डा.आनन्देश्वर पाण्डेय की भी गरिमामयी मौजूदगी रही।

आज समारोह में गोरखपुर मंडल के क्षेत्रीय कीड़ा अधिकारी आले हैदर, लक्ष्य स्पोर्ट्स अकादमी के सचिव डॉक्टर त्रिलोक, संयुक्त सचिव डाक्टर मुदित गुप्ता, गोरखपुर हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव अरविंद यादव सहित कई खिलाड़ी व खेल प्रेमी मौजूद थे।

दूसरी ओर पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश की टीम को सीआईएसएफ के हाथों 25-18 से हार झेलनी पड़ी। मध्यांतर तक सीआईएसएफ 16-11 से आगे थी। विजेता टीम की ओर से मो. आमिर ने सर्वाधिक 13 गोल किए जबकि उत्तर प्रदेश से विक्रांत ने सात गोल किए। हार के चलते उत्तर प्रदेश को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।