द इंडियन व्यू

उत्तर प्रदेश की अनन्या, शताक्षी व शगुन एकल क्वार्टर फाइनल में

लखनऊ। तीसरी वरीय उत्तर प्रदेश की अनन्या, चौथी वरीय शताक्षी एवं पांचवीं वरीय शगुन ने 25वीं आरएस सागर मेमोरियल ऑल इंडिया महिला प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में जीत के साथ एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दिल्ली की…

Ragwendra P Singh
September 22, 2026
2 min read
उत्तर प्रदेश की अनन्या, शताक्षी व शगुन एकल क्वार्टर फाइनल में

लखनऊ। तीसरी वरीय उत्तर प्रदेश की अनन्या, चौथी वरीय शताक्षी एवं पांचवीं वरीय शगुन ने 25वीं आरएस सागर मेमोरियल ऑल इंडिया महिला प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में जीत के साथ एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दिल्ली की रेहा ने वरीय खिलाड़ी के खिलाफ उलटफेर भरी जीत दर्ज की।

25वीं आरएस सागर मेमोरियल ऑल इंडिया महिला प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट

उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में मंगलवार को एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में यूपी की सौमित्रा, मिराया व इरम को हार का सामना करना पड़ा।

चौथी वरीय शताक्षी चौधरी ने उत्तर प्रदेश की ही सौमित्रा को 7-6(5), 6-2 से हराया। पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला और मुकाबला टाईब्रेक तक खिंचा। शताक्षी ने टाईब्रेक में जीत दर्ज करते हुए पहला सेट अपने नाम किया। दूसरे सेट में उन्होंने शुरुआत से ही बेहतर खेल दिखाते हुए उम्दा स्ट्रोक लगाए और जीत से क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

तीसरी वरीय उत्तर प्रदेश की अनन्या जैन ने इरम जैदी को आसानी से 6-0, 6-1 से हराया। अनन्या ने पहले सेट में शुरू से ही दबाव बनाए रखा और लगातार अंक हासिल किए। दूसरे सेट में भी उन्होंने अपनी लय कायम रखी और जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई।

इसके अलावा पांचवीं वरीय उत्तर प्रदेश की शगुन कुमारी ने कड़े मुकाबले में मिराया अग्रवाल को 6-4, 6-4 से मात दी। दोनों सेट में मिराया ने शगुन को चुनौती दी, लेकिन महत्वपूर्ण अंकों पर बेहतर खेल के दम पर शगुन ने दोनों सेट अपने नाम करते हुए क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया। दूसरी ओर दिल्ली की रेहा अरोरा ने उलटफेर करते हुए छठी वरीय दिल्ली की ही भूमिका दहिया को तीन सेट तक खिंचे संघर्षपूर्ण मुकाबले में 4-6, 7-6(4), 6-3 से पराजित किया।

अन्य मुकाबलों में शीर्ष वरीय दिल्ली की लक्ष्मी गौड़ा ने असम की ब्रेसना को 6-2, 6-2 से, ओडिशा की कृष्णा राज ने मध्य प्रदेश की नव्या शर्मा को 6-2, 6-1 से, आठवीं वरीय असम की स्निग्धा ने दिल्ली की प्रिया को 6-0, 6-3 और दूसरी वरीय राजस्थान की आयुषी तंवर ने बिहार की हंसिका सिंह को 6-0, 6-1 से हराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।