द इंडियन व्यू

उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक में छाई हरियाणा के गोहाना की जलेबी

चंडीगढ़ : हरियाणा के बाद दिल्ली तथा बिहार में चुनावी मुद्दा बनी गोहाना की जलेबी सोमवार को उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भी छाई रही। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई 32वीं उत्तर…

Ragwendra P Singh
November 17, 2025
2 min read
उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक में छाई हरियाणा के गोहाना की जलेबी

चंडीगढ़ : हरियाणा के बाद दिल्ली तथा बिहार में चुनावी मुद्दा बनी गोहाना की जलेबी सोमवार को उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भी छाई रही। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई 32वीं उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक में पर्यटन मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों का जलेबी और शाॅल के साथ स्वागत किया। अतिथि इस शिष्टाचार भेंट को पाकर प्रफुल्लित नजर आए।हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान गोहाना की जलेबी बड़ा मुद्दा बनी रही। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भी जीत के बाद गोहाना की जलेबी बांटी। हाल ही में बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी हरियाणा के नेताओं ने प्रचार के दौरान जलेबी पर चर्चा चलाई थी।सोमवार को सूरजकुंड में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 32वीं उत्तर क्षेत्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक के प्रारंभ होने से पूर्व बतौर पर्यटन मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने अपनी मेहमाननवाजी से अतिथियों का दिल जीत लिया। उन्होंने राजनीतिक दृष्टिकोण से हरियाणा, महाराष्ट्र और बिहार में मतदाताओं को लुभाने वाली गोहाना की जलेबी को इस महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक में अतिथियों को भेंट की। पर्यटन मंत्री शर्मा ने पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, जम्मू एवं कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व अन्य प्रतिनिधियों को जलेबी के साथ-साथ शाॅल भेंट की।उन्होंने कहा कि हरियाणा अपने आतिथ्य के लिए मशहूर है और हमेशा से ही प्रदेश अपने अतिथियों का मान-सम्मान करने में कोई कसर नहीं छोड़ता।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।