द इंडियन व्यू

उड्डयन मंत्रालय की कार्रवाई से हवाई संचालन में तेजी से सुधार

नई दिल्ली : नागरिक उड्डयन मंत्रालय की समय पर कार्रवाई के चलते, देश भर में हवाई यात्रा संचालन तेज़ी से स्थिर हो रहा है, जिससे इंडिगो के परिचालन संकट से उत्पन्न व्यवधान से परेशान यात्रियों को अब और असुविधा का सामना नहीं…

Ragwendra P Singh
December 7, 2025
3 min read
उड्डयन मंत्रालय की कार्रवाई से हवाई संचालन में तेजी से सुधार

नई दिल्ली : नागरिक उड्डयन मंत्रालय की समय पर कार्रवाई के चलते, देश भर में हवाई यात्रा संचालन तेज़ी से स्थिर हो रहा है, जिससे इंडिगो के परिचालन संकट से उत्पन्न व्यवधान से परेशान यात्रियों को अब और असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।मंत्रालय ने रविवार को बताया कि दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई जैसे सभी प्रमुख हवाई अड्डों के निदेशकों ने पुष्टि की है कि सभी टर्मिनलों पर स्थिति अब सामान्य है। चेक-इन या बोर्डिंग पॉइंट पर अब कोई भीड़भाड़ नहीं है। हवाई अड्डा संचालकों और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) द्वारा बेहतर निगरानी और समय पर सहायता प्रदान करके जमीनी सहायता को मजबूत किया गया है।मंत्रालय के मुताबिक, इंडिगो ने अपने संचालन में तेज़ी से सुधार किया है। उड़ानों की संख्या बढ़ी है। इंडिगो की उड़ानें शुक्रवार को केवल 706 थीं लेकिन अगले दिन शनिवार को बढ़कर 1,565 हो गईं और आज देर रात तक कुल 1,650 तक पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि अन्य सभी घरेलू एयरलाइन बिना किसी रुकावट के पूरी क्षमता से काम कर रही हैं।मंत्रालय ने इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के कारण अन्य एयरलाइनों द्वारा हवाई किराए में की गयी बढ़ोतरी के मद्देनजर तत्काल प्रभाव से किराए पर अंकुश लगा दिया गया है। इस कदम के बाद प्रभावित रूटों पर हवाई किराए काफी कम हो गया है। सभी एयरलाइन को इस नई किराया संरचना का कड़ाई से पालन करने का आदेश दिया गया है।मंत्रालय ने इंडिगो को रद्द या बहुत देरी वाली उड़ानों के यात्रियों के पैसों को आज रात 08:00 बजे तक पूरे करने के निर्देश दिये। इंडिगो अब तक कुल 610 करोड़ रुपये वापस कर चुकी है। इसके अलावा, रद्दीकरण के कारण यात्रा दोबारा योजना करने पर यात्रियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। पैसे वापसी और दोबारा बुकिंग की समस्याओं को जल्द निपटाने के लिए समर्पित सहायता केंद्र बनाए गए हैं। मंत्रालय ने इंडिगो को निर्देश दिया है कि जो सामान व्यवधानों के कारण यात्रियों से अलग हो गए हैं, उन्हें 48 घंटों के भीतर ढूंढकर यात्रियों तक पहुंचाया जाए। शनिवार तक इंडिगो ने देश भर में 3,000 सामान सफलतापूर्वक यात्रियों तक पहुंचा दिया है।उल्लेखनीय है कि सरकार का कंट्रोल रूम लगातार 24×7 घंटे हर गतिविधि पर नजर रख रहा है। यात्रियों की कॉल का तुरंत जवाब दिया जा रहा है और ज़रूरी मदद मुहैया कराई जा रही है।सरकार ने जनता को आश्वासन दिया है कि यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। नेटवर्क तेज़ी से सामान्य हो रहा है और जब तक परिचालन पूरी तरह स्थिर नहीं हो जाता, तब तक सभी सुधारात्मक उपाय लागू रहेंगे।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…