द इंडियन व्यू

उज्जैन के महाकाल मंदिर में अचानक लगी आग, दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं में मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित बाबा महाकाल मंदिर में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई. मंदिर में आग लगते ही दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, आग सोमवार दोपहर करीब 12 बजे लगी. इस दौरान मंदिर के…

Ragwendra P Singh
May 5, 2025
2 min read
उज्जैन के महाकाल मंदिर में अचानक लगी आग, दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं में मचा हड़कंप

 मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित बाबा महाकाल मंदिर में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई. मंदिर में आग लगते ही दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, आग सोमवार दोपहर करीब 12 बजे लगी. इस दौरान मंदिर के गेट पर आग की तेज लपटें देखने को मिली. ये देखकर बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु बुरी तरह से सहम गए और इधर उधर भागने लगे. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. इस दौरान पूरे मंदिर परिसर में श्रद्धालु इधर से उधर भागते दिखे.

कहां और कैसे लगी आग?

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह से ही बाबा महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी हुई थी. तभी दोपहर करीब बारह बजे महाकाल मंदिर में बने फैसिलिटी सेंटर के पास प्रदूषण बोर्ड के कंट्रोल रूम में आग लग गई. कुछ ही देर में कंट्रोल रूम से आग की तेज लपटें निकलने लगी. ये देखकर वहां मौजूद लोग घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे. बता दें कि यह कंट्रोल रूम बाबा महाकाल के मंदिर के गेट नंबर 1 पर बना हुआ है. कुछ ही देर में आग ने मंदिर के एक बड़े क्षेत्र को अपने आगोश में ले लिया.

हालांकि, अभी तक आग लगने की वजह साफ नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते मंदिर के फैसिलिटी सेंटर में आग लग गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आग लगने का सही कारण पता करने की कोशिश कर रही है.

मौके पर पहुंचे अधिकारी

बाबा महाकाल मंदिर में आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचती तब तक आग की लपटें और तेज हो चुकी थीं. काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. हादसे की सूचना पर उज्जैन के कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंच गए. आग लगते ही श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया. इस दौरान मंदिर प्रशासन ने गेट नंबर 1 को बंद कर दिया और श्रद्धालुओं को भी मंदिर की ओर नहीं जाने दिया.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी

दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…

किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण

भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…

दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…

एमपी बोर्ड में बेटियों ने बाजी मारी, 12वीं में 74 प्रतिशत और हाई स्कूल में 76 फीसदी बच्चे पास

भोपाल। मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। हायर सेकेंडरी में जहां 74.48 और हाई स्कूल में 76.22 प्रतिशत बच्चे सफल रहे हैं। इस साल छात्राओं ने बाजी…