ईसीआई ने वार्षिक खेल सप्ताह 2026 का शुभारंभ किया
नई दिल्ली : भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने सोमवार को दिल्ली स्थित कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अपने 'वार्षिक खेल सप्ताह 2026' की शुरुआत की। इस कार्यक्रम का मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

नई दिल्ली : भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने सोमवार को दिल्ली स्थित कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अपने 'वार्षिक खेल सप्ताह 2026' की शुरुआत की। इस कार्यक्रम का मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने उद्घाटन किया।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए खेल भावना को लोकतंत्र की मजबूती से जोड़ा। उन्होंने कहा कि खेल और चुनाव की नींव एक ही है। पारदर्शिता, ईमानदारी और निष्पक्षता जैसे मूल्य जो खेलों को परिभाषित करते हैं, वही भारतीय चुनावी प्रक्रिया के भी आधार स्तंभ हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस आयोजन में पूरे उत्साह के साथ भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
ईसीआई के रिक्रिएशन क्लब की ओर से आयोजित वार्षिक खेल सप्ताह में 72 महिलाओं सहित 383 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस आयोजन में 7 प्रमुख खेलों शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल और एथलेटिक्स ट्रैक स्पर्धाएं की कुल 43 श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। एथलेटिक्स के अंतर्गत 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़ पुरुष एवं महिला वर्गों में विभिन्न आयु श्रेणियों के अनुसार आयोजित की जाएंगी।
यह आयोजन सप्ताह भर चलेगा, जिसमें विभिन्न आयु वर्गों के पुरुष और महिला प्रतिभागी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
----------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
