द इंडियन व्यू

ईशान किशन की विस्फोटक पारी : हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ खड़ा किया विशाल स्कोर

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की नाबाद 94 रन की पारी से सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल टी-20 मैच में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ छह विकेट पर 231 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। Getty Images किशन छह रन से शतक…

Ragwendra P Singh
May 23, 2025
3 min read
ईशान किशन की विस्फोटक पारी : हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ खड़ा किया विशाल स्कोर

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की नाबाद 94 रन की पारी से सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल टी-20 मैच में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ छह विकेट पर 231 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

Getty Images

किशन छह रन से शतक पूरा करने से चूक गये लेकिन उन्होंने 48 गेंद की अपनी नाबाद पारी में सात चौके और पांच छक्के जड़कर टीम का बड़ा स्कोर सुनिश्चित किया। एसआरएच के लिए अभिषेक शर्मा (17 गेंद में 34), हेनरिच क्लासेन (13 गेंद में 24), अनिकेत वर्मा (नौ गेंद में 26 रन) और ट्रेविस हेड (10 गेंद में 17 रन) ने आक्रामक बल्लेबाजी से आरसीबी के गेंदबाजों पर दबाव बनाये रखा।

आरसीबी के लिए रोमारियो शेफर्ड ने दो ओवर में 14 रन देकर दो विकेट लिये जबकि भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एनगिडी, सुयश शर्मा और कृणाल पंड्या को एक-एक सफलता मिली। पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर हेड ने यश दयाल के खिलाफ चौके से अपना खाता खोला तो वहीं अभिषेक ने भुवनेश्वर और दयाल दोनों के खिलाफ छक्के और चौके जड़े।

हेड ने चौथे ओवर में एनगिडी का स्वागत चौके से किया तो वहीं अभिषेक ने एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से छक्का लगाकर 3.3 ओवर में टीम का पचासा पूरा किया। वह ओवर की आखिरी गेंद पर फिल सॉल्ट को कैच देकर पवेलियन लौटे। भुवनेश्वर ने अगले ओवर में हेड की पारी पर विश्राम लगाकर आरसीबी को बड़ी सफलता दिलायी।

क्रीज पर आये क्लासेन ने एनगिडी की गेंद को दर्शकों के पास भेजा टीम ने पावरप्ले में दो विकेट पर 71 रन बना लिये। उन्होंने सातवें ओवर में सुयश के खिलाफ चौका और छक्का लगाकर टीम की रन गति को बनाये रखा। सुयश के अगले ओवर में किशन के दो चौके के बाद क्लासेन ने भी गेंद को सीमा रेखा के पार भेजकर नौवें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया।

इस लेग स्पिनर ने दक्षिण अफ्रीका के आक्रमक विकेटकीपर बल्लेबाज को लांग ऑन पर शेफर्ड के हाथों कैच करा कर पवेलियन भेजा। अनिकेत वर्मा ने बेहद आक्रामक तेवर दिखाते हुए नौ गेंद की अपनी पारी में तीन छक्के और एक चौका लगाया लेकिन वह कृणाल पंड्या का पहला शिकार बन गये।

किशन ने 14 ओवर की पहली गेंद पर कृणाल के खिलाफ दो रन चुराकर अपना अर्धशतक पूरा किया। दूसरे छोर से शेफर्ड ने धीमी गेंद पर नितीश कुमार रेड्डी (चार) और शॉट गेंद पर अभिनव मनोहर (12) को आउट कर एसआरएच को झटके देना जारी रखा।

किशन ने शेफर्ड और फिर भुवनेश्वर पर छक्के के साथ 18वें ओवर में टीम को 200 रन के पार पहुंचा दिया। कप्तान कमिंस ने एनगिडी की गेंद पर छक्का लगाकर हाथ खोला। किशन ने आखिरी ओवर में दयाल के खिलाफ लगातार गेंदों पर चौका और छक्का लगाकर टीम को 230 रन के पार पहुंचाया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।