ईशान किशन का तूफान : आरसीबी के खिलाफ 94 रन जड़कर बने 'प्लेयर ऑफ द मैच
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के हीरो ईशान किशन रहे। नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 48 गेंदों पर 7 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 94 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी इस…

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के हीरो ईशान किशन रहे। नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 48 गेंदों पर 7 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 94 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर हैदराबाद टीम निर्धारित 20 ओवर में 231 रन बोर्ड पर टांगने में कामयाब रही।

ईशान किशन को उनकी इस परफॉर्मेंस का इनाम प्लेयर ऑफ द मैच के रूप में मिला। ईशान किशन इस सीजन काफी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2025 में कुछ ऐसा कर दिखाया है जो उनके 10 साल के आईपीएल करियर में पहली बार हुआ है ईशान किशन का आईपीएल डेब्यू 2016 में गुजरात लॉयन्स की टीम से हुआ था।
इसके बाद वह कई सालों तो मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे, मगर कभी एक सीजन में उन्हें 2 बार प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नहीं नवाजा गया। मगर इस बार उन्होंने ऐसा कर दिखाया है।
आरसीबी से पहले उन्हें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया था। उस मैच में ईशान किशन ने शतकीय पारी खेली थी। वह तब 106 रन बनाकर नाबाद रहे थे।
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभी तक खेले 13 मैचों में ईशान किशन ने 1 शतक के साथ 325 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 36.11 का तो स्ट्राइक रेट 153.30 का रहा है। ईशान किशन पिछले चार सीजन से आईपीएल में 300 रन का आंकड़ा पार करते हुए आ रहे हैं। मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने उनका साथ छोड़ दिया था। नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 11.25 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च कर अपने स्क्वॉड में शामिल किया था।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
