ईशान ओम का पंजा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय अंडर-19 टीम मजबूत
बाएं हाथ के स्पिनर ईशान ओम के पांच विकेट के शानदार प्रदर्शन से भारत अंडर-19 ने चार दिवसीय युवा टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को महज 217 रन पर समेट दिया। भारत ने स्टंप तक एक ओवर बल्लेबाजी करके विकेट गंवाए बिना आठ रन…

बाएं हाथ के स्पिनर ईशान ओम के पांच विकेट के शानदार प्रदर्शन से भारत अंडर-19 ने चार दिवसीय युवा टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को महज 217 रन पर समेट दिया। भारत ने स्टंप तक एक ओवर बल्लेबाजी करके विकेट गंवाए बिना आठ रन बनाए, इससे पहली पारी के हिसाब से मेजबान टीम 209 रन से पीछे है। लक्ष्य रायचंदानी आठ रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और दूसरे छोर पर सागर वीर्क मौजूद थे।
मेहमान टीम के लिए ब्लेक कैटल ने 102 रन की शतकीय पारी खेली और जेड हॉलिक (59) ने अर्धशतक जड़ा। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू लॉ का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला उल्टा पड़ गया क्योंकि मेहमान टीम ने 27 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। मोहित उलवा (तीन विकेट) ने पहले पांच ओवरों में दो विकेट जबकि ओम ने नील पटेल (11) को आउट किया।

इससे भारत अंडर-19 टीम ने शुरू से ही दबदबा बना दिया। हॉलिक और कैटल ने चौथे विकेट के लिए 147 रन जोड़कर अपनी टीम को वापसी कराई। हॉलिक हालांकि उलवा का तीसरा शिकार बने और 59 रन बनाकर आउट हुए। कैटल को यशवर्धन चौहान (दो विकेट) ने क्लीन बोल्ड कर दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम चार विकेट पर 174 रन के स्कोर से 87वें ओवर में 217 रन पर ऑल आउट हो गई जिसमें ओम ने पांच विकेट झटके।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
