द इंडियन व्यू

ईशा सिंह फाइनल में, मनु भाकर और राही सरनोबत की चुनौती खत्म

एशियाई खेल 2026 में भारत की ईशा सिंह, मनु भाकर और राही सरनोबत की टीम महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा के फाइनल में पांचवें स्थान पर रही। भारतीय टीम ने 1727-56एक्स का स्कोर किया। चीन ने 1743-68एक्स के स्कोर के साथ…

Ragwendra P Singh
September 28, 2026
1 min read
ईशा सिंह फाइनल में, मनु भाकर और राही सरनोबत की चुनौती खत्म

एशियाई खेल 2026 में भारत की ईशा सिंह, मनु भाकर और राही सरनोबत की टीम महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा के फाइनल में पांचवें स्थान पर रही। भारतीय टीम ने 1727-56एक्स का स्कोर किया।

चीन ने 1743-68एक्स के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि दक्षिण कोरिया ने 1735-65एक्स के साथ रजत और चीनी ताइपे ने 1734-48एक्स के साथ कांस्य पदक हासिल किया। व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत की ईशा सिंह 580-22एक्स के स्कोर के साथ आठवें स्थान पर रहीं। शीर्ष आठ निशानेबाजों को व्यक्तिगत फाइनल में जगह मिली।

@Media_SAI

भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर व्यक्तिगत फाइनल में जगह नहीं बना सकीं। उन्होंने क्वालिफिकेशन में 579-18एक्स का स्कोर किया और 11वें स्थान पर रहीं। वहीं, राही सरनोबत 568-16एक्स के स्कोर के साथ 30वें स्थान पर रहीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।