द इंडियन व्यू

ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेशकियन किर्गिस्तान में पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली ( अभिषेक सिंह) :ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय बैठक करेंगे।सोमवार को ईरान की…

Ragwendra P Singh
August 31, 2026
3 min read
ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेशकियन किर्गिस्तान में पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली ( अभिषेक सिंह) :ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय बैठक करेंगे।सोमवार को ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने बताया कि पेज़ेशकियन SCO समिट और SCO प्लस बैठक में भाग लेने तथा संबोधन देने के लिए तेहरान से किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक के लिए रवाना हो गए हैं। दो दिवसीय यात्रा के दौरान वे कई नेताओं से द्विपक्षीय मुलाकातें करेंगे। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ व किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति शामिल हैं। किर्गिज़ राष्ट्रपति सादिर जापारोव के निमंत्रण पर वे छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स के आधिकारिक उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे।

युद्ध नहीं चाहते, लेकिन आक्रामकता का देंगे मजबूती से जवाब

इस यात्रा पर रवाना होने से पहले पेज़ेशकियन ने कहा कि ईरान युद्ध नहीं चाहता, लेकिन किसी भी आक्रामकता का मजबूती और दृढ़ संकल्प के साथ जवाब देगा। उन्होंने क्षेत्र में अस्थिरता को सभी देशों के लिए हानिकारक बताया और आर्थिक तथा सुरक्षा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए एकजुटता की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने बैठक को बहुत महत्वपूर्ण करार देते हुए कहा कि क्षेत्र के अधिकांश नेता इसमें मौजूद रहेंगे। उनके अनुसार, जब कुछ अंतरराष्ट्रीय संस्थान दुनिया में एक एकीकृत स्थान बनाने की कोशिश कर रहे हैं, तब यह बैठक वैश्विक मंच पर विविध और स्वतंत्र आवाजों के अस्तित्व का प्रतीक है।

क्षेत्र के प्राचीन और सभ्य इतिहास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हम ऐसे क्षेत्र में रहते हैं जिसका भाग्य, इतिहास और सभ्यता हजारों साल पुरानी है। यहां हमेशा संवाद, सह-अस्तित्व और विकास रहा है। शांति, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और सभ्यता इसी भूमि से उत्पन्न हुई हैं, इसलिए आज की दुनिया में भी इस प्रवृत्ति को आगे बढ़ाना चाहिए।

पीएम मोदी भी पहुंचे बिश्केक, SCO समिट में लेंगे हिस्सा :

इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बिश्केक पहुंच गए। उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा पूरी करने के बाद यह उनके दो देशों के दौरे का अगला चरण है। हवाई अड्डे पर किर्गिज़ गणराज्य के कैबिनेट ऑफ मिनिस्टर्स के अध्यक्ष आदिलबेक कासिमालीव ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी किर्गिज़ राष्ट्रपति सादिर जापारोव के निमंत्रण पर बिश्केक का दौरा कर रहे हैं। 26वें SCO शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों के नेता क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे तथा समूह के भीतर सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर विचार-विमर्श करेंगे। शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…