द इंडियन व्यू

ईरान ने ट्रंप की एक नहीं सुनी, इजराइल पर मिसाइल दागी, बज रहे सायरन

वाशिंगटन/तेहरान/तेल अवीव : इजराइल के साथ युद्ध में उलझे ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक नहीं सुनी। ट्रंप के दोनों देशों के संघर्ष विराम के लिए सहमत होने दावे को धता बताते हुए ईरान ने आज सुबह इजराइल पर…

Ragwendra P Singh
June 24, 2025
2 min read
ईरान ने ट्रंप की एक नहीं सुनी, इजराइल पर मिसाइल दागी, बज रहे सायरन

वाशिंगटन/तेहरान/तेल अवीव : इजराइल के साथ युद्ध में उलझे ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक नहीं सुनी। ट्रंप के दोनों देशों के संघर्ष विराम के लिए सहमत होने दावे को धता बताते हुए ईरान ने आज सुबह इजराइल पर बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। इजराइल के कई शहरों में हमले से पूर्व के सायरन बज रहे हैं।

इजराइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कुछ देर पहले माना है कि ईरान ने उस पर मिसाइल हमला किया है। इस वजह से सायरन बज रहे हैं। द टाइम्स ऑफ इजराइल की खबर के अनुसार, ट्रंप की युद्ध विराम घोषणा के बाद ईरान ने इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। हमले में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार, ईरान के विदेशमंत्री अब्बास अराघची ने एक्स पर लिखा, "अभी तक युद्ध विराम या सैन्य अभियान खत्म करने पर कोई समझौता नहीं हुआ है। बशर्ते इजराइल अगर तेहरान समय के अनुसार सुबह 4 बजे से पहले आक्रमण बंद कर दे तो हमें लड़ाई बंद कर देंगे। सैन्य संघर्ष समाप्त करने का अंतिम निर्णय इसके बाद किया जाएगा।"

तेहरान टाइम्स की खबर के अनुसार, "ईरान के संसद अध्यक्ष के सलाहकार महदी मोहम्मदी ने एक्स पर लिखा है, "अमेरिका और इजराइल झूठ बोल रहे हैं। वे चाहते हैं कि ईरान अपनी चौकसी कम कर दे ताकि वे तनाव बढ़ा सकें।" ईरान-इजराइल युद्ध 13 जून को शुरू हुआ। इजराइल ने ईरान के आवासीय भवनों और परमाणु स्थलों पर अभूतपूर्व हमले किए, जबकि ईरानी वाशिंगटन के साथ छठे दौर की वार्ता में भाग लेने की तैयारी कर रहे थे।"

द वाल स्ट्रीट जनरल की खबर के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार रात कहा कि इजराइल और ईरान युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि संघर्ष विराम मंगलवार को बाद में चरणों में लागू होगा। इस बीच, रात भर लड़ाई जारी रही। ईरानी राज्य मीडिया ने कहा कि तेहरान में विस्फोटों के बीच हवाई रक्षा प्रणाली बंद हो गई। इजराइल की सेना ने कहा कि उसने ईरान से लॉन्च किए गए ड्रोन को रोक दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें