ईरान अमेरिका में मैच से अलग, लेकिन विश्व कप में हिस्सा बनाए रखेगा
ईरान ने फीफा विश्व कप 2026 के बहिष्कार की धमकी वापस ले ली है, लेकिन अमेरिका में मैच न खेलने की अपनी मांग पर वह अब भी कायम है। ईरान के फुटबॉल प्रमुख मेहदी ताज ने कहा कि पुरुष टीम टूर्नामेंट की तैयारियों को जारी रखेगी,…

ईरान ने फीफा विश्व कप 2026 के बहिष्कार की धमकी वापस ले ली है, लेकिन अमेरिका में मैच न खेलने की अपनी मांग पर वह अब भी कायम है। ईरान के फुटबॉल प्रमुख मेहदी ताज ने कहा कि पुरुष टीम टूर्नामेंट की तैयारियों को जारी रखेगी, भले ही अमेरिका में मैच न खेले।
फुटबॉल विश्व कप 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में खेला जाएगा। फरवरी के अंत में अमेरिका के साथ चल रहे विवाद के बाद ईरान टीम की सुरक्षा और मैचों की जगह को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी।
इसी कारण ईरान ने अमेरिका में विश्व कप के दौरान अपने प्रस्तावित मैच खेलने से इनकार कर दिया है। गौरतलब है कि ईरान विश्व कप क्वालिफाई करने वाली पहली टीमों में शामिल है।

रिपोर्ट के हवाले से मेहदी ताज ने कहा, "नेशनल टीम तुर्की में ट्रेनिंग कैंप लगाएगी और वहां दो मैत्रीपूर्ण मैच खेलेगी। हम अमेरिका का बॉयकॉट करेंगे, लेकिन विश्व कप का नहीं।"
ताज का यह बयान ईरान के खेल मंत्री अहमद डोनयामाली के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान विश्व कप में हिस्सा नहीं लेगा। ईरान की पुरुष टीम को जून में अमेरिका में बेल्जियम, मिस्र और न्यूजीलैंड के साथ मैच खेलना है।
मेक्सिको की प्रेसिडेंट क्लाउडिया शीनबाम ने ईरान के अमेरिका में विश्व कप मैचों के बहिष्कार पर कहा कि आखिरी फैसला फीफा के हाथ में है। फीफा ने भी पुष्टि की है कि वे ईरान फुटबॉल फेडरेशन के संपर्क में हैं और चाहते हैं कि सभी टीमें अपने तय शेड्यूल के अनुसार टूर्नामेंट में भाग लें।
ईरान ने यह कदम इजरायल और अमेरिका की तरफ से लगातार हो रहे हमलों और बिना वजह युद्ध छेड़ने के कारण उठाया है। अब देखना यह होगा कि फीफा ईरान के लिए विश्व कप के मैच अमेरिका से हटाकर किसी और वेन्यू पर स्थानांतरित करता है या नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
मानवता के आगे पीछे छूटा रिकॉर्ड, बेग्स और डी ओलिवेरा को फेयर प्ले पुरस्कार
बोस्टन मैराथन के धावक आरोन बेग्स और रॉबसन डी ओलिवेरा को अंतरराष्ट्रीय फेयर प्ले पुरस्कार के लिए चुना गया है।
भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन
आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
