ईडी ने गुरुग्राम स्थित रामप्रस्थ समूह की 681.54 करोड़ की संपत्ति जब्त की
नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा के गुरुग्राम स्थित रियल एस्टेट कंपनी रामप्रस्थ प्रमोटर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड (आरपीडीपीएल) और इसकी समूह की कंपनियों की लगभग 681.54 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी को…

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा के गुरुग्राम स्थित रियल एस्टेट कंपनी रामप्रस्थ प्रमोटर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड (आरपीडीपीएल) और इसकी समूह की कंपनियों की लगभग 681.54 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी को अस्थायी रूप से जब्त किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी की गुरुग्राम जोनल कार्यालय ने धनशोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के तहत यह कार्रवाई की है।
केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने शनिवार को जारी बयान में बताया कि गुरुग्राम क्षेत्रीय कार्यालय की टीम ने विभिन्न परियोजनाओं में कई घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी के एक मामले में धनशोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत मेसर्स रामप्रस्थ प्रमोटर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड (आरपीडीपीएल) और उसकी समूह कंपनियों की 681.54 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से जब्त की है।
ईडी के मुताबिक कुर्क की गई संपत्तियों में रामप्रस्थ सिटी की 226 एकड़ की दो प्लॉटेड कॉलोनियां और गुरुग्राम, हरियाणा में और उसके आसपास स्थित लगभग 1700 एकड़ के भूखंड शामिल हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक अटैच की गई संपत्तियों में गुरुग्राम के सेक्टर 37डी, 92 और 95 में फैली करीब दो कॉलोनियां और गांव बसई, गदौली कलां, हयातपुर और वाजीरपुर में मौजूद जमीन शामिल है। कंपनी पर आरोप है कि उसने गुरुग्राम में चल रहे कई प्रोजेक्ट्स में हजारों घर खरीदारों से ठगी की है।
उल्लेखनीय है कि ईडी ने यह जांच दिल्ली और हरियाणा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज कई एफआईआर के आधार पर शुरू की। एजेंसी के मुताबिक शिकायतें थीं कि मेसर्स रामप्रस्थ प्रमोटर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड और इसके प्रमोटर अरविंद वालिया, बलवंत चौधरी सिंह और संदीप यादव ने लोगों से पैसे तो ले लिए लेकिन सालों बाद भी न तो फ्लैट दिए और न ही प्लॉट्स।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
