ईडी की रेड पर 'आप' का हमला, कहा- सरकार ध्यान भटकाने के लिए कर रही फर्जी कार्रवाई
नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज के घर मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला। पार्टी ने इस कार्रवाई को पूरी तरह फर्जी,…

नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज के घर मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला। पार्टी ने इस कार्रवाई को पूरी तरह फर्जी, निराधार और राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताया।
‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार आम आदमी पार्टी को टारगेट कर रही है, क्योंकि देश की गलत नीतियों और भ्रष्ट कामों के खिलाफ सबसे मुखर आवाज आप की है।
उन्होंने कहा, “इतिहास में किसी पार्टी को इतनी बुरी तरह से निशाना नहीं बनाया गया। भाजपा हमारी आवाज दबाना चाहती है, लेकिन यह कभी नहीं होगा। हम देशहित में गलत नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहेंगे।”
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि रेड का मकसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिग्री विवाद से ध्यान भटकाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार से पूरे देश में मोदी की डिग्री को लेकर सवाल उठ रहे थे, इसलिए मंगलवार को ईडी की रेड कराई गई। उन्होंने सत्येंद्र जैन का उदाहरण देते हुए कहा कि तीन साल जेल में रखने के बाद भी एजेंसियों को कोई सबूत नहीं मिला और अंततः मामला बंद करना पड़ा।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि रेड जिस समय के मामले (2018-19 के अस्पताल निर्माण प्रोजेक्ट) को लेकर हुई है, उस दौरान सौरभ भारद्वाज मंत्री ही नहीं थे।
उन्होंने सवाल उठाया कि “जब प्रधानमंत्री की डिग्री पर सवाल उठा तो भाजपा ने रेड के जरिए मुद्दा बदलने की कोशिश की। यह केस भी डिग्री की तरह फर्जी है।”
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस कार्रवाई को पूरी तरह से बेबुनियाद बताते हुए कहा कि भाजपा का एजेंडा सिर्फ आप नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल में डालना है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को लगता है कि इससे आप दब जाएगी, लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा।
पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने भी आरोप लगाया कि भाजपा की कोशिश सिर्फ ध्यान भटकाने की है। उन्होंने कहा कि जब पूरे देश में मोदी की डिग्री पर चर्चा हो रही है, उसी दौरान अचानक ईडी की रेड कराना साफ दिखाता है कि मामला राजनीतिक है।
आप नेताओं ने एकजुट होकर कहा कि यह रेड और केस पूरी तरह से फर्जी हैं। सत्येंद्र जैन के केस की तरह ही यह मामला भी कोर्ट में टिकेगा नहीं। पार्टी ने साफ कर दिया है कि चाहे भाजपा कितनी भी कोशिश करे, लेकिन उनकी ईमानदारी और सच्चाई को झूठे मुकदमों से दबाया नहीं जा सकता।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
