ईडी की बेंगलुरु में 100 करोड़ रुपये की ‘धोखाधड़ी’ मामले में छापेमारी
नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को एक स्थानीय बैंक के प्रमोटरों की ओर से 15,000 से अधिक जमाकर्ताओं के साथ 100 करोड़ रुपये के जमा घोटाले के सिलसिले में छापेमारी की है। यह छापे मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत…

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को एक स्थानीय बैंक के प्रमोटरों की ओर से 15,000 से अधिक जमाकर्ताओं के साथ 100 करोड़ रुपये के जमा घोटाले के सिलसिले में छापेमारी की है। यह छापे मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत बेंगलुरु और उसके आसपास के 15 से ज्यादा ठिकानों पर मारे गए हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी ने सुश्रुति सौहार्द बैंक, श्रुति सौहार्द बैंक और श्री लक्ष्मी सौहार्द बैंक से जुड़े 100 करोड़ रुपये के कथित जमा घोटाले के सिलसिले में धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के तहत छापे मारे हैं। ये छापे बैंक के प्रवर्तकों, एन. श्रीनिवास मूर्ति और उनके परिवार के सदस्यों पर मारे गए हैं, जिन पर जमा राशि पर उच्च ब्याज दरों का लालच देकर 15,000 से ज्यादा जमाकर्ताओं के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है।
ईडी के मुताबिक जमा राशि सुरक्षित होने के बाद धन को प्रवर्तकों के करीबी सहयोगियों को असुरक्षित ऋणों के जरिए हस्तांतरित कर दिया गया। इसके बाद फिर इस धन का शोधन करके संपत्तियां खरीदने में इस्तेमाल किया गया, जो धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) का स्पष्ट उल्लंघन है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने प्रमोटरों से जुड़ी 20 से ज्यादा संपत्तियों का पता लगाया है। इनमें से ज्यादातर ऋण गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) बन गए। इस मामले में अपराध से प्राप्त आय (पीओसी) 100 करोड़ रुपये से अधिक है। भविष्य में इन्हें धन शोधन विरोधी कानून के तहत जब्त किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
