ईईजेड में सतत मत्स्य दोहन के लिए नए नियम लागू, छोटे मछुआरों का सशक्तिकरण और निर्यात को बढ़ावा
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ब्लू इकॉनमी कए सपने को साकार करने के लिए केंद्र सरकार ने एक्सक्लूसिव इकनॉमिक जोन (ईईजेड) में सतत मत्स्य दोहन, अवैध मछली पकड़ने पर रोक, छोटे मछुआरों को सशक्त बनाने और समुद्री…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ब्लू इकॉनमी कए सपने को साकार करने के लिए केंद्र सरकार ने एक्सक्लूसिव इकनॉमिक जोन (ईईजेड) में सतत मत्स्य दोहन, अवैध मछली पकड़ने पर रोक, छोटे मछुआरों को सशक्त बनाने और समुद्री निर्यात बढ़ाने के उद्देश्य से नए नियम लागू किए।केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अनुसार, इन नियमों में मछुआरा सहकारी समितियों को प्रशिक्षण, अंतरराष्ट्रीय अनुभव यात्राओं, प्रसंस्करण, विपणन और ब्रांडिंग में सहायता दी जाएगी। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना और मत्स्य एवं जलीय कृषि अवसंरचना विकास निधि के तहत सस्ती ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार ने एलईडी लाइट फिशिंग, पेयर ट्रॉलिंग और बुल ट्रॉलिंग जैसी हानिकारक मत्स्य प्रथाओं पर प्रतिबंध लगाया है। साथ ही अवैध, अनिर्दिष्ट और अनियंत्रित (आईयूयू) मछली पकड़ने पर रोक के लिए राष्ट्रीय कार्ययोजना बनाई जाएगी।नए नियमों के तहत यांत्रिक नौकाओं को ऑनलाइन रियलक्राफ्ट पोर्टल के माध्यम से निशुल्क एक्सेस पास उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि पारंपरिक और छोटे मछुआरे इससे मुक्त रहेंगे। यह व्यवस्था पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी होगी, जिससे प्रक्रिया में समय की बचत और सरलता सुनिश्चित होगी। इन नियमों से गहरे समुद्र में मछली पकड़ने को प्रोत्साहन मिलेगा, समुद्री उत्पादों के निर्यात, मूल्यवर्द्धन और उत्पत्ति पहचान प्रणाली को बल मिलेगा।“मदर एंड चाइल्ड वेसल” प्रणाली लागू की जाएगी, जिससे समुद्र में ही ट्रांसशिपमेंट की सुविधा उपलब्ध होगी। अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप जैसे द्वीपीय क्षेत्रों को इससे विशेष लाभ होगा, क्योंकि ये भारत के ईईजेड क्षेत्र के लगभग आधे हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं।---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
