द इंडियन व्यू

इसरो ने कहा-आपका स्वागत है सुनीता विलियम्स, अंतरिक्ष अन्वेषण में आपकी विशेषज्ञता अतुलनीय

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने नासा से संबद्ध भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की धरती पर सुरक्षित वापसी पर खुशी जताई है। इसरो ने आज सुबह एक्स पर लिखा,''आपका स्वागत है, सुनीता…

Ragwendra P Singh
March 19, 2025
2 min read
इसरो ने कहा-आपका स्वागत है सुनीता विलियम्स, अंतरिक्ष अन्वेषण में आपकी विशेषज्ञता अतुलनीय

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने नासा से संबद्ध भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की धरती पर सुरक्षित वापसी पर खुशी जताई है। इसरो ने आज सुबह एक्स पर लिखा,''आपका स्वागत है, सुनीता विलियम्स!''

इसरो ने कहा कि एक विस्तारित मिशन के बाद आपकी सुरक्षित वापसी एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। यह नासा, स्पेसएक्स और संयुक्त राज्य अमिरेका की अंतरिक्ष अन्वेषण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इसरो ने लिखा, '' आपकी (सुनीता) दृढ़ता और समर्पण दुनिया भर के अंतरिक्ष उत्साही लोगों को प्रेरित करता रहेगा।''

इसरो ने एक्स पोस्ट पर अपने अध्यक्ष का भी बयान जारी किया है। इसमें कहा गया कि डीओएस सचिव और इसरो अध्यक्ष के रूप में मैं अपने सहयोगियों की ओर से आपको हार्दिक बधाई देता हूं। पोस्ट में लिखा गया है, ''प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत एक विकसित देश बनने की दिशा में काम कर रहा है। हम अंतरिक्ष अन्वेषण में आपकी विशेषज्ञता का उपयोग करना चाहते हैं।''

इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पर सुनीता विलियम्स की वापसी पर लिखा, "यह गौरव, गर्व और राहत का क्षण है! पूरा विश्व भारत की इस शानदार बेटी की सुरक्षित वापसी का जश्न मनाने के लिए एक साथ आया है, जो अंतरिक्ष की अनिश्चितताओं को सहन करने के साहस, दृढ़ विश्वास और स्थिरता के लिए इतिहास में दर्ज हो गई है।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…