इस साल के अंत तक पूरी तरह बदल जाएगा भारतीय सशस्त्र बलों का शीर्ष नेतृत्व
नई दिल्ली : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) और नौसेना प्रमुख बदलने के बाद इस साल के अंत तक भारतीय सशस्त्र बलों का शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह बदल जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मंगलवार को ‘कर्तव्य भवन’ में देश के नए चीफ ऑफ…

नई दिल्ली : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) और नौसेना प्रमुख बदलने के बाद इस साल के अंत तक भारतीय सशस्त्र बलों का शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह बदल जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मंगलवार को ‘कर्तव्य भवन’ में देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि और नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने मुलाकात की। दोनों ही अधिकारियों ने 31 मई को अपने-अपने पद संभाले हैं।
देश के तीसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के तौर पर कार्यभार संभालने वाले जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा कि सशस्त्र बलों में बदलाव के लिए संगठनात्मक सुधार पर मुख्य फोकस होगा। आत्मनिर्भरता हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा का केंद्रीय स्तंभ है। हम अपने सशस्त्र बलों के लिए स्वदेशी हथियारों का विकास करके उन्हें सेवा में तेजी से शामिल करेंगे। इसी तरह नए नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने कहा, ''मैं अपनी जिन्दगी का हर एक दिन नौसेना को बेहतर, मजबूत, तेज और ज्यादा असरदार बनाने में लगाऊंगा, ताकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा, राष्ट्रीय विकास के हितों की सेवा कर सके। मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी कि भारतीय नौसेना ऑपरेशनल तैयारी और लड़ाई में असरदार होने का सबसे ऊंचा लेवल बनाए रखे, ताकि वह देश की सुरक्षा और आर्थिक हितों की रक्षा कर सके।''
नए सीडीएस जनरल सुब्रमणि मौजूदा सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह से जूनियर हैं, लेकिन अब पदानुक्रम में सबसे आगे हैं। जनरल उपेंद्र द्विवेदी आर्मी चीफ पद से इसी महीने के आखिर में रिटायर हो रहे हैं, लेकिन एयर चीफ के पास अभी 5 महीने बाकी हैं। शीर्ष अधिकारियों में फेरबदल बेशक इस उम्मीद में किया जाना है कि मौजूदा सिस्टम जारी रहेगा और प्रस्तावित इंटीग्रेटेड थिएटर कमांड तब तक चालू नहीं होंगे। अगर थिएटर कमांड जल्द ही शुरू हो जाते हैं, तो भारत के सैन्य पदानुक्रम में कई बदलाव, प्रमोशन और फेरबदल होने की संभावना है।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) चेयरमैन डॉ. समीर वी. कामथ भी रिटायर हो रहे हैं। कामत ने अगस्थ 2022 में डीआरडीओ के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला था। उन्हें केंद्र सरकार ने 2024, 2025 और 2026 में डीआरडीओ अध्यक्ष के रूप में लगातार एक-एक वर्ष का विस्तार दिया है, लेकिन अब उनका सेवानिवृत होना तय है। एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह 30 अक्टूबर को रिटायर होंगे। हाल के इतिहास में यह पहली बार होगा, जब इस साल रक्षा विभाग में इतना बड़ा बदलाव होगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
