द इंडियन व्यू

इस वर्ष अमेरिका ने 1076 भारतीय नागरिकों को किया निर्वासित

नई दिल्ली : भारत और अमेरिका प्रवासन तथा लोगों की आवाजाही से जुड़े मुद्दों पर लगातार संवाद कर रहे हैं। इसी बीच अमेरिका ने इस वर्ष अब तक 1,076 भारतीय नागरिकों को निर्वासित किया है। पिछले साल यह संख्या 3,567 थी। विदेश…

Ragwendra P Singh
June 5, 2026
1 min read
इस वर्ष अमेरिका ने 1076 भारतीय नागरिकों को किया निर्वासित

नई दिल्ली : भारत और अमेरिका प्रवासन तथा लोगों की आवाजाही से जुड़े मुद्दों पर लगातार संवाद कर रहे हैं। इसी बीच अमेरिका ने इस वर्ष अब तक 1,076 भारतीय नागरिकों को निर्वासित किया है। पिछले साल यह संख्या 3,567 थी।

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में बताया कि भारत-अमेरिकी की प्रवासन एवं गतिशीलता पर हो रही चर्चा का मुख्य उद्देश्य अवैध प्रवासन पर अंकुश लगाना है। साथ ही यह सुनिश्चित करने पर भी जोर है कि कानूनी प्रवासन और वैध रूप से यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों पर इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

 

मालवीय नगर में हुए अग्निकांड के बारे में उन्होंने जानकारी दी कि इस घटना में 13 विदेशी नागरिकों की मौत हुई थी। उन्होंने बताया कि मरने वालों में नाइजीरिया से चार, किर्गिस्तान से तीन, मोज़ाम्बीक, लाइबेरिया, उज़्बेकिस्तान, बांग्लादेश, कांगो और इराक से एक-एक नागरिक हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…