इस वजह से क्रिकेट नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई ओपनर विल पुकोव्स्की
जिस उम्र में कई बार प्लेयर्स का इंटरनेशनल डेब्यू नहीं हो पाता, उस उम्र में ऑस्ट्रेलिया ओपनर को रिटायरमेंट का ऐलान करना पड़ा है। पिछले साल इटरनेशनल क्रिकेट को अलिवदा कहने वाले 27 साल के ऑस्ट्रेलियाई ओपनर विल पुकोव्स्की…

जिस उम्र में कई बार प्लेयर्स का इंटरनेशनल डेब्यू नहीं हो पाता, उस उम्र में ऑस्ट्रेलिया ओपनर को रिटायरमेंट का ऐलान करना पड़ा है। पिछले साल इटरनेशनल क्रिकेट को अलिवदा कहने वाले 27 साल के ऑस्ट्रेलियाई ओपनर विल पुकोव्स्की को क्रिकेट से ही दूरी बनाने का फैसला करना पड़ा है।

विल पुकोव्स्की एक या दो नहीं, एक दर्जन बार अपने सिर पर गेंद खा चुके हैं। स्कूल के दिनों से ही उनके साथ ये समस्या रही है। कभी फुटबॉल तो कभी क्रिकेट की गेंद उनके सिर पर लगी। यहां तक कि इंटरनेशनल और प्रोफेशनल क्रिकेट में भी कई बार गेंद उनके सिर पर लगी।
इस वजह से ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट ओपनर विल पुकोव्स्की को 27 साल की उम्र में क्रिकेट को छोड़ना पड़ा है। विशेषज्ञों के एक पैनल की सिफारिश के बाद पुकोव्स्की को क्रिकेट से संन्यास लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
सिर पर चोट लगने की सबसे हालिया घटना विल पुकोव्स्की के साथ मार्च 2024 में हुई थी। शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान हेलमेट पर गेंद लगने के बाद पुकोवस्की को चोटिल होकर रिटायर होना पड़ा था। इस वजह से वह ऑस्ट्रेलिया के समर सीजन के बाकी मैचों के लिए बाहर हो गए।
यहां तक कि इस वजह से उनको काउंटी क्रिकेट भी छोड़नी पड़ी। ऑस्ट्रेलिया के लिए एक टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी ने मंगलवार को SEN मॉर्निंग्स पर बात करते हुए इस फैसले का खुलासा किया।
पुकोव्स्की ने कहा, "मैं फिर से क्रिकेट नहीं खेलूंगा। इसे जितना संभव हो सके उतना सरल शब्दों में कहें तो यह वाकई एक मुश्किल साल रहा है। मुझे लगता है कि आपको पूरी यात्रा के बारे में बताने के लिए मुझे कुछ घंटों की आवश्यकता होगी, लेकिन सरल संदेश यह है कि मैं फिर से किसी भी स्तर पर क्रिकेट नहीं खेलूंगा। एक टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों का एक शानदार ग्रुप है।
मेरी यात्रा यहीं समाप्त होती है।" उन्होंने 36 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और उनमें 45.19 की औसत से 2350 रन बनाए हैं, जिसमें सात शतक हैं। 2020/21 सीजन में सिडनी में भारत के खिलाफ वे एकमात्र टेस्ट मैच भी खेले, जिसमें उन्होंने 62 और 10 रन बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
