इस बार आतंकवाद पर केंद्र सरकार जोरदार कार्रवाई करे : उदित राज
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना पर पीएम मोदी द्वारा भारतीय सेनाओं को आतंकवाद पर कार्रवाई करने के लिए दी गई खुली छूट पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का भारत सरकार को पूर्ण समर्थन…

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना पर पीएम मोदी द्वारा भारतीय सेनाओं को आतंकवाद पर कार्रवाई करने के लिए दी गई खुली छूट पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का भारत सरकार को पूर्ण समर्थन है और हम चाहते हैं कि केंद्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ इस बार जोरदार कार्रवाई करे।
कांग्रेस नेता ने कहा कि आतंकी हमले बंद नहीं हो रहे हैं। मैं समझता हूं कि सरकार को कड़ा जवाब दिया जाना चाहिए।
कांग्रेस द्वारा पीएम मोदी की गायब तस्वीर शेयर करने पर यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के ट्वीट पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर जवाब देने के लिए बहुत सशक्त है। मायावती भाजपा के पक्ष में क्यों जवाब दे रही हैं? जिस तस्वीर को लेकर वह ट्वीट कर रही हैं, वह फोटो हटा ली गई है।
उदित राज ने मायावती को भाजपा में शामिल हो जाने की सलाह भी दी। वहीं, पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन करने पर कहा कि हमारी कांग्रेस पार्टी ने भारत सरकार को समर्थन दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा था कि लाहौर में घुसकर मारेंगे। मुझे यह बात याद आती है। अब देश में मोदी सरकार है, उन्हें जवाब देना चाहिए।
टीएमसी सांसद सागरिका घोष के बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) इस सवाल का जवाब देगी। हमारा और कांग्रेस पार्टी का रुख यह है कि हम सरकार के साथ हैं। सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
नेपाल-यूपी के बॉर्डर पर कई मदरसों को ध्वस्त करने पर उदित राज ने कहा कि अगर अवैध हैं तो ठीक है। लेकिन, धर्म के आधार पर अगर मुस्लिम को टारगेट किया जा रहा है तो ऐसा नहीं होना चाहिए। जब मदरसे बन रहे थे, तो सरकारी तंत्र क्या कर रहा था? उन अधिकारियों पर जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
