इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन इंडस्ट्री में इस वित्त वर्ष में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा, वॉल्यूम में भी होगा इजाफा: रिपोर्ट
नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन इंडस्ट्री में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण वित्त वर्ष 2025-26 (चालू वित्त वर्ष) में वॉल्यूम ग्रोथ 25 प्रतिशत के करीब रह सकती है। यह जानकारी गुरुवार को जारी की गई एक रिपोर्ट में दी गई।…

नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन इंडस्ट्री में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण वित्त वर्ष 2025-26 (चालू वित्त वर्ष) में वॉल्यूम ग्रोथ 25 प्रतिशत के करीब रह सकती है। यह जानकारी गुरुवार को जारी की गई एक रिपोर्ट में दी गई।
वित्त वर्ष 2024-25 में भारत में 10 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई थी, जो कि देश में दर्ज की गई कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री का 6 प्रतिशत था।
क्रिसिल रेटिंग्स की रिपोर्ट के अनुसार, मॉडलों की बढ़ती उपलब्धता और पुरानी कंपनियों के वितरण नेटवर्क की व्यापक पहुंच के कारण, पेट्रोल वाहनों की तुलना में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन की अनुकूल लागत वॉल्यूम ग्रोथ को सपोर्ट करेगी।
क्रिसिल रेटिंग्स के निदेशक आनंद कुलकर्णी ने कहा, बढ़ती प्रतिस्पर्धा और बाजार हिस्सेदारी पर ध्यान केंद्रित करने से इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन कंपनियों की ब्रेक-ईवन अवधि बढ़ती दिख रही है। मौजूदा उद्योग विकास दर पर कुछ कंपनियों को ईबीआईटीडीए ब्रेक-ईवन तक पहुंचने में 2-3 साल लग सकते हैं।
वित्त वर्ष 25 में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन इंडस्ट्री में पारंपरिक मैन्युफैक्चरर्स की वॉल्यूम में हिस्सेदारी बढ़कर 45 प्रतिशत हो गई है, जो कि वित्त वर्ष 23 में केवल 15 प्रतिशत थी। इसकी वजह ब्रांड इमेज मजबूत होना है।
वित्त वर्ष 2026 में दो और पारंपरिक मैन्युफैक्चरर्स ने नए इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन लॉन्च करने की घोषणा की है, जिससे प्रतिस्पर्धा बढ़ने की उम्मीद है।
इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन इंडस्ट्री वॉल्यूम बढ़ाने के लिए कीमतों में कटौती कर रही है, जिसके पीछे दो कारक हैं।
पहला, निर्माता छोटे बैटरी पैक वाले ज्यादा किफायती मॉडल लॉन्च कर रहे हैं, जिसकी वजह से पेट्रोल वाहनों के साथ शुरुआती लागत का अंतर 5-10 प्रतिशत तक कम हो गया है और दूसरा, बैटरी की कीमतों में कमी का एक हिस्सा (वित्त वर्ष 2025 में लगभग 20 प्रतिशत) उपभोक्ताओं को दिया गया है।
रिपोर्ट में अंत में कहा गया कि प्रतिस्पर्धा इंडस्ट्री की वॉल्यूम वृद्धि और दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की पहुंच को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
