इम्पैक्ट प्लेयर नियम को खत्म कर देना चाहिए : सचिन
नई दिल्ली : पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में इम्पैक्ट प्लेयर नियम को खत्म कर देना चाहिए। उन्होंने तर्क देते हुए कहा है कि यह टी20 क्रिकेट में बल्ले और गेंद के बीच असंतुलन…

नई दिल्ली : पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में इम्पैक्ट प्लेयर नियम को खत्म कर देना चाहिए। उन्होंने तर्क देते हुए कहा है कि यह टी20 क्रिकेट में बल्ले और गेंद के बीच असंतुलन पैदा करता है। इससे टीमों को पहले से ही मजबूत लाइन-अप में एक अतिरिक्त बल्लेबाज को जोड़ने की अनुमति मिलती है। तेंदुलकर का मानना है कि इस प्रारूप में गेंदबाज पहले से ही काफी दबाव में रहता है, ऊपर से यह नियम खेल को बल्लेबाजों के पक्ष में और अधिक झुका देता है।
ईएसपीएन क्रिकइन्फो अवॉर्ड्स समारोह में तेंदुलकर ने कहा कि `व्यक्तिगत तौर पर मैं कह सकता हूं कि 'इम्पैक्ट प्लेयर' की अवधारणा को खत्म कर देना चाहिए।' उन्होंने कहा कि `मुझे लगता है कि जब टी20 फॉर्मेट में आपको सिर्फ 20 ओवर ही खेलने होते हैं और फिर आप उस लाइन-अप में एक और बल्लेबाज जोड़ देते हैं। जहां गेंदबाजों को पहले से ही चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, वहां मुझे असंतुलन नजर आता है।'
आईपीएल में इंपैक्ट प्लेयर का नियम 2023 में लागू किया गया था। इस नियम के तहत टीमें प्लेइंग इलेवन में शामिल किसी खिलाड़ी को पहले से घोषित किए गए पांच खिलाड़ियों में से किसी एक से बदल सकती हैं। इस नियम की मुख्य आलोचना यह है कि इससे बल्लेबाजों को अधिक स्वतंत्रता से बल्लेबाजी करने का मौका मिलता है। पिछले दो-तीन संस्करणों में स्कोरिंग रेट और टीम के कुल स्कोर में यह बात साफ झलकती भी है। इस नियम की आलोचना कई अन्य खिलाड़ी भी कर चुके हैं। इनमें रोहित शर्मा, अक्षर पटेल, शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
तेंदुलकर ने आईपीएल में बल्ले और गेंद के बीच दिखने वाले असंतुलन को बदलने के लिए दो और सुझाव दिए। पहला, पावरप्ले को बल्लेबाजों के पावरप्ले और गेंदबाजों के पावरप्ले में विभाजित करना और दूसरा प्रत्येक पारी में एक गेंदबाज को पांच ओवर देना।
पूर्व दिग्गज ने कहा कि `फील्डिंग प्रतिबंधों के साथ छह ओवर के पावरप्ले में रिंग के बाहर केवल दो फील्डर ही तैनात किए जा सकते हैं। पहले चार ओवर बल्लेबाजों के लिए हों और उनमें भी यही फील्डिंग प्रतिबंध लागू हों। इसके बाद शेष दो पावरप्ले ओवर फील्डिंग कप्तान अपनी इच्छानुसार ले सकते हैं। इन दो लगातार ओवरों में खेल के किसी भी चरण में रिंग के बाहर एक अतिरिक्त फील्डर तैनात किया जा सकेगा। तेंदुलकर ने कहा कि इससे आप (फील्डिंग करने वाली टीम) खेल को बेहतर ढंग से नियंत्रित कर पाएंगे।'
उन्होंने अंतिम सुझाव में कहा कि एक गेंदबाज को पांच ओवर फेंकने की अनुमति दी जानी चाहिए क्योंकि हमेशा टीम का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज ही पांचवां ओवर फेंकता है। क्या आप उस सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को और अधिक गेंदबाजी करते देखना नहीं चाहेंगे? शीर्ष बल्लेबाज कभी-कभी 20 ओवर तक बल्लेबाजी करते हैं तो सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को पांच ओवर क्यों नहीं फेंकने चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
