द इंडियन व्यू

इमैनुएल के बाद वास्को द गामा का बड़ा कदम, कोलिडियो से किया लंबा करार

ब्राजील के फुटबॉल क्लब वास्को द गामा ने अर्जेंटीना के फॉरवर्ड फकुंडो कोलिडियो को अपने साथ जोड़ने के लिए रिवर प्लेट के साथ समझौता कर लिया है। रियो डी जनेरियो में मेडिकल टेस्ट पूरा करने के बाद 26 वर्षीय खिलाड़ी ने वास्को…

Ragwendra P Singh
August 8, 2026
2 min read

ब्राजील के फुटबॉल क्लब वास्को द गामा ने अर्जेंटीना के फॉरवर्ड फकुंडो कोलिडियो को अपने साथ जोड़ने के लिए रिवर प्लेट के साथ समझौता कर लिया है। रियो डी जनेरियो में मेडिकल टेस्ट पूरा करने के बाद 26 वर्षीय खिलाड़ी ने वास्को द गामा के साथ दिसंबर 2029 तक का कॉन्ट्रैक्ट करने पर सहमति जताई है।

रिपोर्ट के अनुसार, वास्को द गामा ने अपने सोशल मीडिया पर कोलिडियो की क्लब की काली और सफेद शर्ट पहने हुए एक फोटो के साथ इस खबर की पुष्टि की। स्थानीय मीडिया ने बताया कि वास्को इस अटैकर के इकोनॉमिक राइट्स (आर्थिक अधिकारों) के 50 प्रतिशत हिस्से के लिए 4.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर का भुगतान करेगा।

बाकी 50 प्रतिशत खरीदने का विकल्प भी उसके पास होगा। 2023 में इंटर मिलान से आने के बाद कोलिडियो ने रिवर प्लेट क्लब के लिए सभी प्रतियोगिताओं में 86 मैच खेले। यह कदम वास्को क्लब द्वारा पेड्रो इमैनुएल को अपना नया मैनेजर नियुक्त करने के कुछ हफ्ते बाद उठाया गया है।

51 वर्षीय इमैनुएल ने दिसंबर 2027 तक चलने वाले एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं और उनके साथ सहायक कोच रुई गोम्स और पेड्रो कोरिया भी शामिल होंगे। वास्को द गामा क्लब ने एक बयान में कहा, "कोच शनिवार से रोजमर्रा की गतिविधियों में शामिल होने के लिए काम शुरू करेंगे और सोमवार को अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।"

इमैनुएल ने रेनाटो गौचो की जगह ली है, जिन्हें खराब नतीजों के कारण पिछले महीने क्लब ने पद से हटा दिया गया था। इमैनुएल कोयम्ब्रा, एस्टोरिल, अल्मेरिया, अल-ऐन और अल-नस्र जैसे फुटबॉल क्लबों की अगुवाई कर चुके हैं। चार बार चैंपियन रह चुका वास्को द गामा क्लब रेलीगेशन (निचली लीग में जाने) से बचने की लड़ाई लड़ रहा है; उसने सीजन के पहले 18 मैचों में सिर्फ 20 अंक हासिल किए हैं।

क्लब डी रेगाटास वास्को द गामा जो शुरू में एक रोइंग क्लब था और बाद में एक मल्टी-स्पोर्ट क्लब बन गया, अब मुख्य रूप से अपनी पुरुष फुटबॉल टीम के लिए जाना जाता है। यह क्लब वर्तमान में ब्राजील फुटबॉल लीग सिस्टम के टॉप टियर 'कैम्पियोनाटो ब्रासीलेइरो सेरी ए' और रियो डी जनेरियो राज्य की प्रमुख लीग 'कैम्पियोनाटो कैरियोका' में खेलता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।