इतिहास रचने के करीब बेन शेल्टन, यूएस ओपन फाइनल में ज्वेरेव से होगा मुकाबला
बेन शेल्टन अब यूएस ओपन 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रचने से सिर्फ एक जीत दूर हैं। अमेरिकी टेनिस स्टार शेल्टन का फाइनल में सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। अगर शेल्टन यह मुकाबला जीतते हैं, तो वह 23…

बेन शेल्टन अब यूएस ओपन 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रचने से सिर्फ एक जीत दूर हैं। अमेरिकी टेनिस स्टार शेल्टन का फाइनल में सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। अगर शेल्टन यह मुकाबला जीतते हैं, तो वह 23 साल बाद यूएस ओपन पुरुष एकल का खिताब जीतने वाले पहले अमेरिकी खिलाड़ी बन जाएंगे। फाइनल मुकाबले आज देर रात 11:30 बजे से खेला जाएगा।
शेल्टन ने सेमीफाइनल में हमवतन फ्रांसेस टियाफो को हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब पहली ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी उनके बेहद करीब है और शेल्टन इस मौके को लेकर पूरी तरह उत्साहित हैं। जियोस्टार की ओर से साझा किए गए एक इंटरव्यू में शेल्टन ने फाइनल को लेकर कहा कि मैं पूरी तरह तैयार हूं। मैं कोर्ट पर अपना सब कुछ झोंक दूंगा।
जीतूं या हारूं, मुझे अपने प्रदर्शन और अब तक किए गए सफर पर गर्व रहेगा। लेकिन यही मेरा सपना है। मैं इसी के लिए खेल रहा हूं। सपना अब मेरे सामने है और मैं निश्चित रूप से अपनी कोशिश में कोई कमी नहीं छोड़ूंगा।

उन्होंने आगे कहा कि वह तत्काल सफलता के बजाय खुद को लगातार बेहतर बनाने पर विश्वास करते हैं और एक बेहतर टेनिस खिलाड़ी बनने के लिए अभी उन्हें काफी आगे जाना है। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि अब लक्ष्य सिर्फ एक मैच दूर है और वह फाइनल में अपना सब कुछ देने के लिए तैयार हैं।
शेल्टन की फाइनल तक पहुंचने की उपलब्धि पहले ही अमेरिकी टेनिस के लिए खास बन चुकी है। 2003 में एंडी रॉडिक के यूएस ओपन जीतने के बाद से कोई भी अमेरिकी पुरुष खिलाड़ी इस ग्रैंड स्लैम का पुरुष एकल खिताब नहीं जीत सका है। इसके अलावा शेल्टन यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले आर्थर ऐश के बाद पहले अश्वेत अमेरिकी पुरुष खिलाड़ी भी बन गए हैं।
अपनी उपलब्धि के महत्व पर बात करते हुए शेल्टन ने अपने परिवार और उन सभी लोगों को श्रेय दिया, जिन्होंने उनके करियर में उनका साथ दिया। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए सब कुछ है। बहुत से लोगों ने मेरे लिए बहुत कुछ त्याग किया है, ताकि मैं आज इस स्थिति में पहुंच सकूं। जब मैं इस बारे में सोचता हूं तो मेरे मन में हमेशा उन लोगों के लिए आभार रहता है, जिन्होंने मेरा साथ दिया और मेरे पीछे खड़े रहे। शेल्टन ने कहा कि इतिहास का हिस्सा बनना शानदार है, लेकिन उनका काम अभी पूरा नहीं हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
