इंडोनेशिया यात्रा से रक्षा, डिजिटल नवाचार और एआई सहित कई क्षेत्रों में सहयोग के नए द्वार खुले : मोदी
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि उनकी यात्रा ने भारत और इंडोनेशिया के बीच रक्षा एवं सुरक्षा, समुद्री सहयोग, उभरती प्रौद्योगिकियों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डिजिटल नवाचार और क्षमता निर्माण…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि उनकी यात्रा ने भारत और इंडोनेशिया के बीच रक्षा एवं सुरक्षा, समुद्री सहयोग, उभरती प्रौद्योगिकियों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डिजिटल नवाचार और क्षमता निर्माण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसर खोले हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली साबित हुई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया की अपनी राजकीय यात्रा समाप्त होने पर सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा कि वह भारत-इंडोनेशिया साझेदारी के भविष्य को लेकर प्राप्त उपलब्धियों से अत्यंत संतुष्ट हैं। उन्होंने इंडोनेशिया की जनता और राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रपति सुबियांतो ने विशेष आत्मीयता और व्यक्तिगत प्रतिबद्धता दिखाई।
मोदी ने कहा कि इस यात्रा के दौरान रक्षा एवं सुरक्षा, समुद्री सहयोग, महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल नवाचार तथा क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में सहयोग के नए द्वार खुले हैं, जिससे दोनों देशों के संबंध और अधिक व्यापक तथा भविष्य उन्मुख बनेंगे।
इस बीच, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी प्रधानमंत्री की यात्रा को अत्यंत सफल बताया। उन्होंने 'एक्स' पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया की राजकीय यात्रा संपन्न कर अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण के लिए मेलबर्न रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि विशेष मित्रता के संकेत के रूप में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो स्वयं हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री को विदा करने पहुंचे।
जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की इंडोनेशिया यात्रा से दोनों देशों के बीच सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में महत्वपूर्ण परिणाम हासिल हुए हैं। इससे भारत-इंडोनेशिया साझेदारी और अधिक मजबूत आधार पर स्थापित हुई है तथा भविष्य के लिए महत्वाकांक्षी सहयोग एजेंडा तय हुआ है।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
