इंडोनेशिया मास्टर्स: प्रणय अंतिम-16 में हारे, अश्मिता ने दर्ज की शानदार जीत
अनुभवी भारतीय शटलर एच.एस. प्रणय को गुरुवार को इंडोनेशिया मास्टर्स में हार का सामना करना पड़ा। पुरुष एकल के अंतिम-16 के मुकाबले में शीर्ष वरीय प्रणय को चीन के शुआन चेन झू ने 22-20, 21-15 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर…

अनुभवी भारतीय शटलर एच.एस. प्रणय को गुरुवार को इंडोनेशिया मास्टर्स में हार का सामना करना पड़ा। पुरुष एकल के अंतिम-16 के मुकाबले में शीर्ष वरीय प्रणय को चीन के शुआन चेन झू ने 22-20, 21-15 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
पहले गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। झू ने जब भी दो या तीन अंकों की बढ़त बनाई, प्रन्नॉय ने वापसी करते हुए अंतर कम किया। 16-18 से पिछड़ने के बाद प्रणय ने लगातार तीन अंक लेकर 19-18 की बढ़त बनाई, लेकिन झू ने स्कोर 19-19 कर दिया। इसके बाद दोनों 20-20 की बराबरी पर पहुंचे, लेकिन चीनी खिलाड़ी ने लगातार दो अंक लेकर पहला गेम 22-20 से अपने नाम कर लिया।
दूसरे गेम में झू ने शुरू से ही नियंत्रण बनाए रखा और प्रणय को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने दूसरा गेम 21-15 से जीतकर 45 मिनट में मुकाबला अपने नाम कर लिया। प्रणय ने इससे पहले बुधवार को अंतिम-32 के मुकाबले में चीनी ताइपे के लियाओ झुओ-फू को एक गेम से पिछड़ने के बाद 18-21, 21-15, 21-19 से हराया था। विश्व रैंकिंग में 39वें स्थान पर काबिज प्रणय ने एक घंटे चार मिनट चले मुकाबले में जीत दर्ज कर अंतिम-16 में जगह बनाई थी।

प्रणय को शुरुआती दौर में बाई मिली थी। वह जुलाई के अंत में ताइपे ओपन में खेलने के बाद कोर्ट पर लौटे थे, जहां वह अंतिम-16 में बाहर हो गए थे। उन्हें नई दिल्ली में हुए विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी। महिला एकल में शीर्ष वरीय भारत की अश्मिता चालिहा ने शानदार वापसी करते हुए मलेशिया की गोह जिन वेई को 10-21, 21-10, 21-17 से हराकर अंतिम-8 में प्रवेश किया।
अश्मिता ने पिछले महीने ही कोरिया मास्टर्स सुपर 300 में अपना पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब जीता था। उन्होंने फाइनल में चीन की चौथी वरीय हान चियान शी को कड़े मुकाबले में हराकर खिताब अपने नाम किया था। विश्व रैंकिंग में 38वें स्थान पर काबिज अश्मिता गुवाहाटी स्थित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में पार्क ताए-सांग के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
