इंडी गठबंधन ने चुनाव आयोग के एसआईआर व अन्य मुद्दों पर प्रधान न्यायाधीश को भेजा पत्र
नई दिल्ली : विपक्षी इंडी गठबंधन के 23 घटक दलों और एक निर्दलीय सदस्य ने निर्वाचन आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया तथा चुनाव से जुड़े अन्य मुद्दों पर देश के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत को साझा…

नई दिल्ली : विपक्षी इंडी गठबंधन के 23 घटक दलों और एक निर्दलीय सदस्य ने निर्वाचन आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया तथा चुनाव से जुड़े अन्य मुद्दों पर देश के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत को साझा पत्र भेजा है।
महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को 'एक्स' पर कहा कि 8 जून को आयोजित ‘इंडिया जनबंधन’ की बैठक में 21 राजनीतिक दलों और एक निर्दलीय सदस्य ने हिस्सा लिया था। बैठक में निर्णय लिया गया था कि निर्वाचन आयोग की एसआईआर प्रक्रिया और चुनावी पारदर्शिता से जुड़े मुद्दों पर भारत के प्रधान न्यायाधीश को संयुक्त पत्र भेजा जाएगा। अब यह पत्र 23 दलों और एक निर्दलीय सदस्य के हस्ताक्षर के साथ मुख्य न्यायाधीश को भेजा गया है।
रमेश ने कहा कि विपक्षी दल एकजुटता, एकता और प्रतिरोध पर दृढ़ता से कायम हैं। यह पत्र लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती और चुनावी पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विपक्षी दलों की साझा पहल है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
