द इंडियन व्यू

इंडी गठबंधन की बैठक पर भाजपा का तंज, कहा- कमजोर पड़ चुकी है जमीन, आने वाले समय में कार में होगी बैठक

नई दिल्ली : इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तंज कसते हुए कहा कि इस गठबंधन की राजनीतिक जमीन कमजोर पड़ चुकी है। सोमवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद डॉ. संबित पात्रा ने कहा कि ये…

Ragwendra P Singh
June 8, 2026
3 min read
इंडी गठबंधन की बैठक पर भाजपा का तंज, कहा- कमजोर पड़ चुकी है जमीन, आने वाले समय में कार में होगी बैठक

नई दिल्ली : इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तंज कसते हुए कहा कि इस गठबंधन की राजनीतिक जमीन कमजोर पड़ चुकी है। सोमवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद डॉ. संबित पात्रा ने कहा कि ये इनकी बैठक नहीं बल्कि इंडी गठबंधन वालों का एक ड्रामा चल रहा है।

 

ये हर तीसरे महीने एक चुनाव हारेंगे और हर दूसरे महीने में इनकी बैठक होगी।

 

राहुल गांधी ने चुनाव हारने का शतक लगाया है, लेकिन आज ऐसे हंस रहे थे जैसे बहुत बड़ा दुर्ग फतह करके आए हैं।

 

संबित पात्रा ने कि यह गठबंधन हर दो महीने में बैठक करने की योजना बना रहा है। पहले इंडी गठबंधन की बैठकें बड़े स्तर पर, जैसे कि बेंगलुरु के स्टेडियम में होती थीं, जहां सभी नेता एकजुट होकर हाथ पकड़कर खड़े होते थे। अब ये बैठकें सिमटकर केवल एक कमरे तक रह गई हैं, जैसे कि कॉन्स्टिच्युशन क्लब ऑफ इंडिया में और अब इनमें पहले जैसा जनसमर्थन या भीड़ नहीं दिखती। “तीसरी या चौथी बैठक तक मुझे लगता है कि ये बैठकें किसी कार के अंदर होने लगेंगी।”

 

संबित पात्रा ने चुटकी लेते हुए कहा कि बैठक में अखिलेश यादव भी पहुंचे थे, जब उन्होंने ममता बनर्जी को देखा होगा, तो शायद यह सोच रहे होंगे कि “कुछ ही समय में मेरी भी वही हालत होने वाली है।”

 

उन्होंने आगे कहा कि जहां भी राहुल गांधी मौजूद होते हैं, वहां किसी का राजनीतिक भविष्य सुरक्षित नहीं रहता।

 

संबित पात्रा ने कहा कि तमिलनाडु में कांग्रेस ने तुरंत जाकर एक अन्य दल के साथ गठबंधन किया। सरकार बनाई, जबकि पश्चिम बंगाल में हार के बाद विपक्ष अब सवाल उठा रहा है और एसआईआर का रोना रो रहा है। एसआईआर तो तमिलनाडु में भी हुआ, केरल में भी हुआ, लेकिन सरकार बना ली, लेकिन जब बंगाल में हार गए तो एसआईआर को कोस रहे हैं, एसआईआर का रोना रो रहे हैं। हिंदुस्तान की जनता देख रही है।

 

अगर सही मायने में कुछ चोरी हुआ है तो इंडी गठबंधन वालों का वजूद चोरी हुआ है।

 

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की जमीन पर पकड़ कमजोर हो गई है और जनता ने उन्हें समर्थन नहीं दिया क्योंकि उनकी विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है। इंडी गठबंधन की यह बैठक “राजनीतिक पाखंड” है। उन्होंने कहा कि विपक्ष सर्वदलीय बैठक की मांग करते हैं। लेकिन पिछली बार जब नारी सशक्तिकरण के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी तो इनमें से कोई पॉलिटिकल पार्टी नहीं आई थी, सब नदारत थे। लेकिन ये प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सर्वदलीय बैठक की मांग कर रहे हैं।

 

जनता ने इन्हें पूरी तरह से इन-एक्टिव कर दिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…