इंडियाजॉय बी2बी 2025 में 120 विक्रेता और 35 खरीदार शामिल, देश की क्रिएटिव अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार
नई दिल्ली : इंडियाजॉयबी2बी2025 में इस बार देशभर से 120 विक्रेता और 35 खरीदार शामिल हुए। कार्यक्रम में स्प्राउट्स स्टूडियो ने छह करोड़ रुपये का फंड घोषित किया, जो भारतीय फिल्म मार्केट और वेव्स एनिमेशन बाजार से जुड़ी…

नई दिल्ली : इंडियाजॉयबी2बी2025 में इस बार देशभर से 120 विक्रेता और 35 खरीदार शामिल हुए। कार्यक्रम में स्प्राउट्स स्टूडियो ने छह करोड़ रुपये का फंड घोषित किया, जो भारतीय फिल्म मार्केट और वेव्स एनिमेशन बाजार से जुड़ी रचनात्मक परियोजनाओं पर खर्च किया जाएगा। यह कार्यक्रम वेव्सबाजार, प्रोड्यूसरबाजार के सहयोग से इंडियाजॉयइवेंट में आयोजित हुआ। इस आयोजन से हैदराबाद की पहचान भारत के प्रमुख क्रिएटिव और एवीजीसी-एक्सआरहब के रूप में और मजबूत हुई है। कार्यक्रम के उद्घाटन में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजयजाजू ने कहा कि यह आयोजन मनोरंजन जगत के सभी लोगों के लिए फायदेमंद है।उन्होंने कहा, “जैसे आईपीएल ने क्रिकेट को नया रूप दिया, वैसे ही वेव्सपहल रचनात्मकता और तकनीक को जोड़कर भारत के एंटरटेनमेंट सेक्टर में नई ऊर्जा लाएगी।” वेव्स एनिमेशन बाजार में 18 नए कलाकारों और रचनाकारों ने अपने प्रोजेक्ट पेश किए। इस दौरान आहा, ज़ी, स्पिरिटमीडिया, जियोहॉटस्टार, सुरेशप्रोडक्शंस, ईटीवीविन, वॉचो, नॉर्थ स्टार एंटरटेनमेंट और अल्फापिक्चर्स जैसे बड़े खरीदार मौजूद रहे। करीब 24 करोड़ रुपये के कंटेंट सौदों पर चर्चा हुई।कार्यक्रम में क्रिएटइनइंडियाचैलेंज के विजेताओं ने भी अपने इनोवेटिव प्रोजेक्ट दिखाए, जिनमें वीआरहेडसेट, गेमिंगप्रोटोटाइप, एजुकेशनलडिवाइस और एनिमेशन फिल्में शामिल थीं। युवा इनोवेटर्स ने अपने विचार निवेशकों और स्टूडियो के सामने रखे। इस आयोजन ने भारत की बढ़ती क्रिएटिव इकॉनमी को नई दिशा दी है और एनिमेशन,विजुअल इफेक्ट्स,गेमिंग,कॉमिक्स और फिल्म इंडस्ट्री जैसे क्षेत्रों में नए सहयोग के रास्ते खोले हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
