इंडिया ब्लॉक खत्म, कांग्रेस क्षेत्रीय दलों को समाप्त करना चाहती है : केसी त्यागी
नई दिल्ली। पूर्व राज्यसभा सांसद और जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने सोमवार को आईएएनएस से खास बातचीत में इंडी अलायंस की स्थिति और सोशल मीडिया पर सख्त कानून बनाने की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किया। इंडी अलायंस की स्थिति…

नई दिल्ली। पूर्व राज्यसभा सांसद और जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने सोमवार को आईएएनएस से खास बातचीत में इंडी अलायंस की स्थिति और सोशल मीडिया पर सख्त कानून बनाने की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किया।
इंडी अलायंस की स्थिति और उसे खत्म करने को लेकर उठ रही मांग के सवाल किए जाने पर केसी त्यागी ने कहा, गठबंधन पहले ही समाप्त हो चुका है। जब नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जदयू ने अपने आप को गठबंधन से अलग कर लिया, तो हमारी भविष्यवाणी सही साबित हुई। कांग्रेस पार्टी हमेशा से क्षेत्रीय दलों को समाप्त करने की कोशिश करती रही है। उनके द्वारा खोजा गया जन आधार अब क्षेत्रीय दलों द्वारा छीना जा चुका है। लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद थे और उन्होंने किसी भी पार्टी के साथ सीट शेयर करना जरूरी नहीं समझा। अब, वह क्षेत्रीय दलों को हराकर खुद को विकल्प के रूप में पेश करना चाहते हैं।
केसी त्यागी ने कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उमर ने कहा था कि हरियाणा में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी ने निपटाया और दिल्ली में आप को कांग्रेस ने निपटाया। इस पर केसी त्यागी ने कहा कि इस समय कांग्रेस पार्टी और क्षेत्रीय दलों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। भाजपा उनके बीच नहीं है, लेकिन यह लड़ाई समय के साथ और तेज हो सकती है। संभव है कि बिहार में कांग्रेस और आरजेडी अलग-अलग चुनाव लड़े, क्योंकि दोनों दलों के बीच अस्तित्व की लड़ाई छिड़ी हुई है।
इसके अलावा, केसी त्यागी ने सोशल मीडिया पर सख्त कानून की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि हम प्रेस की स्वतंत्रता के पक्षधर हैं, हम आपातकाल के दौर से गुजरे हैं, लेकिन जिस तरह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा रहा है, उसमें चरित्र हनन और अफवाहों का मुद्दा गंभीर होता जा रहा है। सभी दलों को मिलकर एक गंभीर विचार-विमर्श करना चाहिए और इसके लिए कोई आचार संहिता तय करनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
