द इंडियन व्यू

'इंडिया गठबंधन के सांसदों को ईसी से मिलने नहीं दिया गया', राज्यसभा में बोले खड़गे

नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र में सोमवार को बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर हंगामा जारी रहा। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन के सांसदों को चुनाव…

Ragwendra P Singh
August 11, 2025
2 min read
'इंडिया गठबंधन के सांसदों को ईसी से मिलने नहीं दिया गया', राज्यसभा में बोले खड़गे

नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र में सोमवार को बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर हंगामा जारी रहा। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन के सांसदों को चुनाव आयोग (ईसी) कार्यालय में ज्ञापन सौंपने से रोकने पर सवाल उठाए। उन्होंने राज्यसभा में कहा कि इंडिया गठबंधन के सांसद चुनाव आयोग में ज्ञापन लेकर जा रहे थे, लेकिन हमें रोक दिया गया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा, आज इंडिया गठबंधन के सांसद चुनाव आयोग के पास ज्ञापन लेकर जा रहे थे, लेकिन हमें रोक दिया गया और चुनाव आयोग से नहीं मिलने दिया गया।

खड़गे के सवाल उठाते ही सदन में हंगामा तेज हो गया और इसके बाद राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि चर्चा मणिपुर विधेयक पर है और मेरा मानना है कि इससे आगे की कोई भी बात रिकॉर्ड में नहीं जानी चाहिए।

कांग्रेस ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर राज्यसभा की कार्यवाही का वीडियो शेयर कर विपक्ष की आवाज को कुचलने का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अपनी बात रखने के लिए खड़े हुए तभी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- कुछ भी रिकॉर्ड में नहीं जाएगा। जेपी नड्डा के आदेश का पालन करते हुए खड़गे का माइक ऑफ कर दिया गया। भाजपा इस तरह विपक्ष की आवाज को कुचल रही है।

बता दें कि विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के सांसदों ने सोमवार को बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित वोट चोरी के खिलाफ संसद भवन से चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च निकाला। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा काटा।

इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत समेत विपक्ष के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…