इंडियन आर्मी ने सुरक्षित अमरनाथ यात्रा के लिए शुरू किया ऑपरेशन शिवा
राघवेंद्र प्रताप सिंह: इंडियन आर्मी बॉर्डर से लेकर पिलग्रिमेज यानि सीमा से लेकर तीर्थ स्थल तक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में लगी है। अब जबकि इस समय श्री अमरनाथ यात्रा जोरों-शोरों से चल रही है जो 3 जुलाई से शुरू…

राघवेंद्र प्रताप सिंह: इंडियन आर्मी बॉर्डर से लेकर पिलग्रिमेज यानि सीमा से लेकर तीर्थ स्थल तक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में लगी है। अब जबकि इस समय श्री अमरनाथ यात्रा जोरों-शोरों से चल रही है जो 3 जुलाई से शुरू हुई है और 9 अगस्त को समाप्त होगी, उसको सुरक्षित बनाने के लिए इंडियन आर्मी एक बार फिर मुखर रूप में सामने आई है। इसी कड़ी में अमरनाथ यात्रा 2025 को सुरक्षित और निर्बाध रूप से संपन्न कराने के लिए भारतीय सेना ने "ऑपरेशन शिवा" की शुरुआत कर दी है। यह सुरक्षा अभियान अत्याधुनिक तकनीक, सतर्क निगरानी और बहुस्तरीय रणनीति पर आधारित है, जिसके तहत 8,500 से अधिक सैनिकों को संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है। सेना, नागरिक प्रशासन और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के साथ मिलकर बालटाल और पहलगाम मार्गों पर सुरक्षा का मजबूत कवच तैयार कर रही है। इस वर्ष यह अभियान ऑपरेशन सिंदूर के बाद उभरी सुरक्षा चिंताओं और पाकिस्तान समर्थित आतंकी खतरे को ध्यान में रखते हुए और भी व्यापक रूप में संचालित किया जा रहा है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि व्यापक तैनाती के तहत, ड्रोन-आधारित खतरों का मुकाबला करने के लिए 50 से ज़्यादा सी-यूएएस और ईडब्ल्यू (इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर) प्रणालियों वाला एक समर्पित काउंटर-यूएएस (मानवरहित हवाई प्रणाली) ग्रिड तैनात किया गया है। उन्होंने आगे कहा, "यूएवी (ड्रोन) और पीटीजेड कैमरा फीड के जरिए लाइव निगरानी यात्रा काफिलों और पवित्र गुफा पर सक्रिय रूप से नजर रख रही है। पुल बिछाने, ट्रैक चौड़ीकरण और भूस्खलन शमन जैसे बुनियादी ढांचे के कार्यों के लिए इंजीनियर टास्क फोर्स को तैनात किया गया है।"
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
