द इंडियन व्यू

इंडिगो ने मुंबई में बैगेज बेल्ट की समस्या को लेकर जारी किया यात्रा परामर्श

नई दिल्‍ली : देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने मुंबई के टर्मिनल-2 पर बैगेज बेल्ट सिस्टम में अस्थायी खराबी के बाद एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, जिसमें यात्रियों को चेक-इन काउंटरों और बैगेज कलेक्शन के दौरान…

Ragwendra P Singh
December 27, 2025
2 min read
इंडिगो ने मुंबई में बैगेज बेल्ट की समस्या को लेकर जारी किया यात्रा परामर्श

नई दिल्‍ली : देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने मुंबई के टर्मिनल-2 पर बैगेज बेल्ट सिस्टम में अस्थायी खराबी के बाद एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, जिसमें यात्रियों को चेक-इन काउंटरों और बैगेज कलेक्शन के दौरान संभावित देरी के बारे में सचेत किया गया है।

 

इंडिगो ने शनिवार को एक्‍स पोस्‍ट पर एक यात्रा परामर्श जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि मुंबई टर्मिनल-2 पर बैगेज बेल्ट में अस्थायी खराबी के कारण यात्रियों को चेक-इन और बैगेज कलेक्शन के दौरान थोड़ा ज्‍यादा इंतजार करना पड़ सकता है। एयरलाइन ने कहा कि उसकी ग्राउंड टीमें एयरपोर्ट अधिकारियों के साथ मिलकर समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने और यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए काम कर रही हैं।

 

इंडिगो ने व्यवधान के लिए यात्रियों से माफी मांगी और सहायता का आश्वासन दिया है। एयरलाइन ने कहा, "इस असुविधा के लिए हमें खेद है और हम समझते हैं कि इससे आपकी योजनाओं पर असर पड़ सकता है। हमारी टीमें मौके पर मौजूद हैं और समस्या के समाधान में तेजी लाने और पूरी प्रक्रिया के दौरान ग्राहकों को सहयोग देने के लिए हवाई अड्डे के सहयोगियों के साथ मिलकर तेजी से काम कर रही हैं।" एयरलाइन ने यात्रियों के धैर्य के लिए धन्यवाद भी दिया।

------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…