द इंडियन व्यू

इंडिगो की 1800 से ज्यादा उड़ानों का संचालन बहाल

नई दिल्ली : कई दिनों के संकट के बाद एयरलाइन इंडिगो ने कहा है कि नेटवर्क में लगातार कई दिनों से सुधार के बाद उसकी सभी उड़ान सेवाएं अब सामान्य हो चुकी हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित सभी उड़ानें अब समायोजित नेटवर्क के तहत नियमित…

Ragwendra P Singh
December 9, 2025
2 min read
इंडिगो की 1800 से ज्यादा उड़ानों का संचालन बहाल

नई दिल्ली : कई दिनों के संकट के बाद एयरलाइन इंडिगो ने कहा है कि नेटवर्क में लगातार कई दिनों से सुधार के बाद उसकी सभी उड़ान सेवाएं अब सामान्य हो चुकी हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित सभी उड़ानें अब समायोजित नेटवर्क के तहत नियमित रूप से संचालित होंगी।कंपनी के मुताबिक मंगलवार को 1800 से अधिक उड़ानें संचालित कर रही है, जो नेटवर्क में मौजूद सभी 138 स्टेशनों को जोड़ती हैं। बुधवार को लगभग 1900 उड़ानें संचालित करने की योजना है।कंपनी ने बताया कि हवाई अड्डों पर फंसे लगभग सभी बैग यात्रियों को लौटा दिए गए हैं। बचे हुए बैग जल्द पहुंचाने का काम तेजी से जारी है। इंडिगो ने रद्दीकरण पर बिना किसी सवाल के पूरी रकम वापसी की प्रक्रिया भी आसान कर दी है। इसके लिए ग्राहक उनकी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन मदद ले सकते हैं।इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर एल्बर्स ने बताया कि 6 दिसंबर तक प्रभावित सभी उड़ानों का सौ प्रतिशत रिफंड दिया जा चुका है।कंपनी ने ग्राहकों से अनुरोध किया है कि वे हवाई अड्डे पर जाने से पहले उड़ान की ताजा स्थिति वेबसाइट पर जरूर चेक करें। इंडिगो ने हुई असुविधा के लिए माफी मांगी है और भरोसा दिलाया है कि वह बेहतर सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…