द इंडियन व्यू

इंडिगो उड़ान व्यवधान के बाद विशेष संकट प्रबंधन समूह का गठन

नई दिल्ली : हाल ही में इंडिगो की उड़ानों में आई व्यापक परिचालन और तकनीकी अव्यवस्था के बाद कंपनी के निदेशक मंडल ने तुरंत प्रभाव से एक विशेष संकट प्रबंधन समूह (सीएमजी) बनाया है। यह कदम यात्रियों को हो रही असुविधाओं को दूर…

Ragwendra P Singh
December 7, 2025
2 min read
इंडिगो उड़ान व्यवधान के बाद विशेष संकट प्रबंधन समूह का गठन

नई दिल्ली : हाल ही में इंडिगो की उड़ानों में आई व्यापक परिचालन और तकनीकी अव्यवस्था के बाद कंपनी के निदेशक मंडल ने तुरंत प्रभाव से एक विशेष संकट प्रबंधन समूह (सीएमजी) बनाया है। यह कदम यात्रियों को हो रही असुविधाओं को दूर करने और उड़ान संचालन को पुनः सामान्य करने के उद्देश्य से उठाया गया है।कंपनी की ओर से रविवार को जारी बयान में बताया गया है कि इस विशेष समूह में विक्रम सिंह मेहता (अध्यक्ष), ग्रेग सारेत्स्की, माइक व्हिटेकर, अमिताभ कांत और कंपनी के सीईओ पीटर एल्बर्स शामिल हैं। यह टीम लगातार समीक्षा बैठकों के माध्यम से स्थिति पर नजर रख रही है और प्रबंधन से नियमित अपडेट प्राप्त कर रही है।कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार, बोर्ड इस समस्या के समाधान के लिए तेजी से कार्रवाई कर रहा है और उड़ानों के संचालन को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रवक्ता ने बताया कि प्रभावित यात्रियों को फुल रिफंड दिया जाएगा, जबकि वैकल्पिक उड़ान चुनने पर किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा।इंडिगो प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा इसकी प्रथम प्राथमिकता है और ऐसी अव्यवस्था भविष्य में न हो, इसके लिए व्यवस्था की गहन समीक्षा और सुधार प्रक्रिया लागू की जा रही है।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…